ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रम विभाग की कई योजनाएं: दुर्घटना में मृत्यु पर श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता, टोल फ्री नंबर भी जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

श्रम विभाग की कई योजनाएं: दुर्घटना में मृत्यु पर श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता, टोल फ्री नंबर भी जारी

By Mohan Rao
Published: May 8, 2023
Share
छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग
SHARE

रायपुर। श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के श्रमिकों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जारी है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों और उनके परिजनों की सहायता हेतु अलग-अलग योजनाएं संचालित है। 01 मई  अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक हितों में बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने तथा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में इन्हें देय राशि 50 हजार रूपए से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए करने की घोषणा की। यह श्रमिकों के कल्याण के लिए उल्लेेखनीय कदम है।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल पर श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में प्रदेश के अपंजीकृत श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की पहल की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना की घोषणा की गई है, इसके अंतर्गत जो पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने घर से रेल अथवा बस से कार्यस्थल तक यात्रा करते हैं। उनके लिए मासिक टिकट कार्ड (एमएसटी) जारी किया जाएगा, यह कार्ड 50 किमी तक की यात्रा के लिए होगा। इसका संपूर्ण व्यय छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा वहन किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना की घोषणा भी की। इसके अंतर्गत निर्माणी श्रमिकों को नवीन आवास निर्माण अथवा क्रय के लिए 50 हजार रुपए का अनुदान प्रदाय किया जाएगा। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के तहत हार्ट सर्जरी, लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, पैर के घुटने की सर्जरी, कैंसर, लकवा जैसी गंभीर बीमारियों के ईलाज में शासन के स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के अतिरिक्त भी 20 हजार रुपए का अनुदान निर्माणी श्रमिकों को मिल सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार वर्षों में श्रम विभाग ने 13 नई योजनाएं संचालित की जा रही है और इसके माध्यम से श्रमिकों को 172 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई है। श्रमिकों की सहायता के लिए विभाग का हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 07713505050 भी जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर काल कर श्रमिक श्रम विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं तथा अपनी समस्याएं भी रख सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा: मुख्यमंत्री साय का उद्योगपतियों को आमंत्रण… नई औद्योगिक नीति से 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का महाप्रदर्शन: साइकिल रैली निकालकर केन्द्र सरकार की नीतियों का जताया विरोध… भारी बारिश में ऐसी रही साइकिल रैली
निवेश कराकर लोगों से धोखाधड़ी, दुर्ग पुलिस ने चिटफंड कंपनी के अध्यक्ष सहित तीन को किया गिरफ्तार
डिजिटल पेमेंट से आसान हुआ सफर, रायपुर मंडल के स्टेशनों में टिकट काउंटरों पर ऑन लाइन भुगतान की सुविधा
बिलासपुर को सीएम बघेल कल देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ED पर भड़के सीएम बघेल, बोले शराब घोटाले की बात मनगढ़ंत, सरकार को बदनाम करने ईडी की साजिश
Next Article निगम को हैंडओवर कॉलोनियों का आयुक्त रोहित व्यास ने लिया जायजा, सफाई से लेकर अन्य सुविधाओं का लिया फीडबैक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?