ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Assembly Election 2023: सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री अब बन चुके हैं प्रचारमंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

Assembly Election 2023: सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री अब बन चुके हैं प्रचारमंत्री

By Om Prakash Verma Published May 7, 2023
Share
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। प्रधानमंत्री मोदी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जोरदार हमला किया है। कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम बघेल ने बेंगलुरु में कहा कि प्रधानमंत्री आज प्रचारमंत्री बन चुके हैं, पूर्वोत्तर जल रहा है, हमारे जवान शहीद हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नहीं बोल रहे। वे कर्नाटक के लोगों के हित में क्या करेंगे इसपर कोई चर्चा नहीं है, बस अपना प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा जवाब देने लायक व्यक्ति नहीं है, जो सत्ता के लिए दल बदले ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर मैं अपनी जुबान खराब नहीं करूंगा।

#WATCH प्रधानमंत्री आज प्रचारमंत्री बन गए हैं, पूर्वोत्तर जल रहा है, हमारे जवान शहीद हो रहे हैं लेकिन PM कुछ नहीं बोल रहे। वे कर्नाटक के लोगों के हित में क्या करेंगे इसपर कोई चर्चा नहीं है, बस अपना प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। हिमंता बिस्वा सरमा जवाब देने लायक व्यक्ति नहीं है, जो… pic.twitter.com/Hgh1UPYLj2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2023

हिमंता बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर प्रहार
इधर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलुरु में कहा कि कर्नाटक में राहुल गांधी लोगों को गारंटी दे रहे हैं, मेरा सवाल है कि राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा। सोनिया गांधी पिछले 20 साल से अकेले राहुल गांधी को खड़ा करने की लड़ाई लड़ रही हैं, अब यह व्यक्ति (राहुल गांधी) कैसे आकर कर्नाटक के लोगों को गारंटी दे सकता है? उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जब पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया गया तो कई दलों ने इसकी निंदा की लेकिन कांग्रेस अपने धर्मनिरपेक्षता के चलते निंदा नहीं कर पायी तो उन्होंने इसकी बजरंग दल से बराबरी की। कर्नाटक में जब सिद्धारमैया की सरकार थी तब उन्होंने पीएफआई के खिलाफ मामले वापस लिए और उन्हें जेल से रिहा किया।

#WATCH कर्नाटक में राहुल गांधी लोगों को गारंटी दे रहे हैं, मेरा सवाल है कि राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा…सोनिया गांधी पिछले 20 साल से अकेले राहुल गांधी को खड़ा करने की लड़ाई लड़ रही हैं, अब यह व्यक्ति (राहुल गांधी) कैसे आकर कर्नाटक के लोगों को गारंटी दे सकता है?: असम CM हिमंता… pic.twitter.com/yMvdijygaR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2023

भाजपा की ओर से जनता लड़ रही चुनाव-पीएम मोदी
आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरू में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं, जिसमें पीएम मोदी को आपार जनसमर्थन मिल रहा है। इससे पहले शनिवार को भी उन्होंने रोड शो किया था। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बेंगलुरु में रोड शो के दौरान उन्हें जो अपार जनसमर्थन मिला है, उसने उन्हें विश्वास दिलाया है कि कर्नाटक में 2023 का विधानसभा चुनाव भाजपा की ओर से लोग लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु में उन्होंने जो प्रेम और जुड़ाव देखा, वह अतुलनीय है।

आवाज बुलंद करे जनता -सोनिया गांधी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने हुबली में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य के लोगों का आह्वान किया कि भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करना सबका फर्ज है। कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अब इस राज्य के दिन बदलने में देर नहीं है। जनता 10 मई को बता देगी कि वह किस मिट्टी की बनी है। भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नफरत फैलाना जिनका काम है, उन्हीं के खिलाफ यह यात्रा हुई थी। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा से भाजपा को इतनी घबराहट हुई कि वह हर तरह के दमन पर उतारू हो गयी है। सोनिया ने लंबे समय बाद किसी चुनावी सभा को संबोधित किया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma May 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना ने बढ़ाई चिंता: एक दिन में तीन की मौत, 180 नए संक्रमित भी मिले कोविड के 2,380 नए मामले दर्ज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, सक्रिय मामलों आई गिरावट
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 203 # 07 May 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?