जशपुर Jashpur. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार को सुबह जब महिला की मृत पाई गई तो पति ने बीमारी से मौत हो जाने की कहानी बताई। गांव वालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली थी लेकिन इस बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची मो मृतका की बेटी ने अपने पिता की करतूत बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पीएम के बाद परिजनों के हवाले किया गया।

मिली जानकारी अनुसार घटना बगीचा थाना क्षेत्र ग्राम पुरंगा की है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाला सत्यप्रकाश कोरवा गुरुवार की शाम घर लौटा और पत्नी चंद्रमुनी कोरवा से खाना मांगा तो उसने पड़ोस में शादी होने की बात कहते हुए खाना बनाने से मना किया। इसी बात से पति नाराज हो गया और अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से बेहाल हो गया। दूसरे दिन सुबह उसकी तबीयत काफी खराब थी। पति की पिटाई के कारण उसकी हालत ठीक नहीं थी। दूसरे दिन सुबह उसकी मौत हो गई।
इधर मौत हो परिवार वालों ने चंद्रमुनी कोरवा की मौत तबीयत खराब रहने के कारण होने की बात बताई। इसके बाद गांववालो ने उसे अंतिम संस्कार की तैयारियां भी कर ली थी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो महिला के शव पर चोट के कई निशान थे। इसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराने भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की बेटी ने अपने पिता की हैवानियत की सारी कहानी पुलिस को बता दी।
नशे का आदी है आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई की बात मानी। उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी को खाना बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया। भूखा होने के कारण उसे गुस्सा आया और उसने अपनी की पत्नी की पिटाई कर दी। आरोपी ने बताया कि उसने तीन से चार घंटों तक अपनी पत्नी की पिटाई की थी। इसके दूसरे दिन सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया आरोपी नशे का आदी था और अपने घर पर गांजे का पौधा उगा रखा था। पुलिस ने गांजे के पौधे को भी नष्ठ कराया है।




