ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेकाबू हुई क्रेन लोगों को रौंदते हुए निकली, हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत, एक घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बेकाबू हुई क्रेन लोगों को रौंदते हुए निकली, हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत, एक घायल

By Om Prakash Verma
Published: May 2, 2023
Share
बेकाबू हुई क्रेन लोगों को रौंदते हुए निकली, हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत, एक घायल
बेकाबू हुई क्रेन लोगों को रौंदते हुए निकली, हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत, एक घायल
SHARE

इंदौर (एजेंसी)। इंदौर के बाणगंगा इलाके में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रेन के आगे बस जा रही थी। ब्रेक लगा नहीं और वाहनों को कुचलते हुए क्रेन आगे बढ़ गई। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हुई है। एक महिला गंभीर घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्रेन चालक को पकड़ लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बाणगंगा इलाके में मंगलवार शाम को हुआ। क्रेन एचआर-38-बी-2002 के आगे उज्जैन के जय बाबा बाल हनुमान ट्रैवल्स की बस क्रमांक जीजे06-बीटी-9960 चल रही थी, जिसके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। पीछे आ रही क्रेन का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और क्रेन आगे के दो वाहनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। बताया जा रहा है कि क्रेन के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए लेकिन क्रेन का ब्रेक फेल हो गए था, इस वजह से उसने आगे के वाहनों को रौंद दिया। इन्हीं वाहनों पर सवार लोगों की मौत हुई है। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन का अगला हिस्सा बस में घुस गया और वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से कुछ ही दूरी पर बस भी खड़ी है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी का कहना है कि हादसे के तत्काल बाद वह भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि क्रेन ने कुछ वाहनों को कुचल दिया। चार लोग उसकी चपेट में आ गए। कहा जा रहा है कि बस की गलती है। कुछ कह रहे हैं कि कार ने ओवरटेक किया और उसकी वजह से यह सब हो गया। यह जांच का विषय है। फिलहाल हमने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों को भी अस्पताल पहुंचाया है।

घायल महिला को ऑटो में अस्पताल पहुंचाया
प्रत्यक्षदर्शी प्रवीण और नीरज पाल ने बताया कि हम दोनों विजय नगर जा रहे थे। तभी देखा कि क्रेन का ब्रेक फेल हो गया और उसने आगे के वाहनों को रौंद दिया। घटना में चार की मौत स्पॉट पर ही हो गई थी। महिला घायल थी। उसे हमने ऑटो में बिठाया और अस्पताल पहुंचाया। उन्हें पैरों में फ्रेक्चर हुआ है। गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन जान का खतरा नहीं है।

सीएम साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, आबाकरी नीति का अनुमोदन… पिछले साल की तरह संचालित होंगी दुकानें
मुख्यमंत्री ने सुकमा में केन्द्रीय लाईब्रेरी सृजन का किया लोकार्पण…. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगी इससे मदद
डुंडेरा में पूर्व पार्षद की गुंडई : जुआ-सट्‌टा खिलाने की बात पर लगी मिर्ची… रिटायर्ड फौजी को मार दिया चाकू
राज्य में अब तक 68 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
बिलासपुर में महिला पंचायत सचिव की हत्या: घर के अंदर चादर में लिपटा मिला शव….. जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम में इंजीनियर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, एमआईसी की बैठक में पदोन्नती के सभी प्रस्ताव पास
Next Article Breaking News : रायपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं जा सकेंगी यात्री ट्रेनें, 100 से ज्यादा मेल एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित….. रेलवे ने बताई यह वजह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?