ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम में इंजीनियर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, एमआईसी की बैठक में पदोन्नती के सभी प्रस्ताव पास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम में इंजीनियर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, एमआईसी की बैठक में पदोन्नती के सभी प्रस्ताव पास

By Mohan Rao
Published: May 2, 2023
Share
एमआईसी की बैठक
SHARE

भिलाई Bhilai. नगर पालिक निगम में इंजीनियर्स की पदोन्नती का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को निगम में महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में हुई महापौर परिषद की बैठक में इंजीनियर्स के पदोन्नति के सभी प्रस्ताव पारित कर दिए गए हैं। बैठक में कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता पद, सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता पद, उप अभियंता से सहायक अभियंता पद, उप अभियंता से सहायक नगर निवेशक पद पर पदोन्नति से संबंधित सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

इसके अलावा बैठक में प्रोग्रामर को समयमान वेतनमान दिए जाने के विषय पर भी मुहर लग गई। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में 500 सीट शहरी महिला आजीविका केंद्र के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति महापौर परिषद ने दे दी है। नेहरू नगर पुल से सेक्टर 10 चौक तक रोड के किनारे दोनों तरफ फुटपाथ निर्माण का काम भी होगा। मदर टेरेसा नगर जोन क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 31 वार्ड क्रमांक 34 में डामरीकरण कार्य की मंजूरी महापौर परिषद ने दी है।

इसके साथ ही महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वच्छता से संबंधित रहा जिसे आज महापौर परिषद ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। भिलाई निगम के द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में सफाई पर होने वाले खर्चे का वार्षिक आंकलन किया गया है, अगर बीएसपी द्वारा सफाई पर होने वाली राशि को निगम को दिया जाता है तो भिलाई निगम टाउनशिप क्षेत्र में सफाई व्यवस्था लेने को तैयार है तथा टाउनशिप क्षेत्र में आने वाले वार्डों में नाली, सड़क, बाजार एवं तिपहिए पहिए रिक्शे-ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य तथा अन्य कार्य करेगा। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत चंद्राकर, केशव चौबे, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गवई, लाल चंद वर्मा, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मीरा बंजारे एवं अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जल संचय जनभागीदारी 1.0 में छत्तीसगढ़ का परचम-राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान, रायपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार
शर्मनाक: 6 वीं की बच्ची से 57 साल के अधेड़ ने किया बलात्कार, घुमाने के बहाने ले गया और कर दी हैवानियत
BIT के इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी, सिंधिया नगर में किराए के मकान में रहता था छात्र… जांच में जुटी पुलिस
गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा: मोबाइल पर छात्राओं को करता था वॉच, गिरफ्तार संचालक बीएसपी कर्मचारी
राहत की खबर: रूस से स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप लेकर आया विमान हैदराबाद में उतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मितान योजना को 1 वर्ष पूरे, शहर के 8242 हितग्राहियों को मिला घर पहुंच प्रमाण पत्र मितान योजना को 1 वर्ष पूरे, शहर के 8242 हितग्राहियों को मिला घर पहुंच प्रमाण पत्र
Next Article बेकाबू हुई क्रेन लोगों को रौंदते हुए निकली, हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत, एक घायल बेकाबू हुई क्रेन लोगों को रौंदते हुए निकली, हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत, एक घायल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?