ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस न विकास कर सकती, न देश को सुरक्षित कर सकती, न जनभावनाओं का सम्मान कर सकती-अमित शाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

कांग्रेस न विकास कर सकती, न देश को सुरक्षित कर सकती, न जनभावनाओं का सम्मान कर सकती-अमित शाह

By @dmin
Published: December 16, 2019
Share
SHARE

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस न विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है और न देश की जनता की जन भावनाओं का सम्मान कर सकती है। अमित शाह सोमवार को पाकुड़ में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अमित शाह ने कहा कि अभी कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के लिए फैसला दिया, 100 वर्षों से दुनिया भर के भारतीयों की मांग थी कि वहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए, लेकिन ये कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में कहते थे कि अभी केस मत चलाइये। कांग्रेस नेताओं के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब वे एक नई बात देख रहे कि राहुल बाबा पूछते हैं कि कश्मीर की बात भाजपा नेता झारखंड में क्यों कर रहे हो? उन्होंने कहा कि राहुल बाबा को मालूम नहीं है कि झारखंड के सैकड़ों युवाओं ने कहीं सीआरपीएफ और बीएसएफ तथा सेना में कश्मीर को बचाने के लिए बर्फीली चोटियों पर अपना खून बहाया है।
अमित शाह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड ने 14 में से 12 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी और संसद के पहले ही सत्र के अंदर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को उखाड़ फेंकने का काम मोदी सरकार ने कर दिया । उन्होंने बताया कि जब केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी , तो उन्होंने झारखंड को 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत 5 साल में मात्र 55 हजार 253 करोड़ रूपये दिए थे, लेकिन जब झारखंड के लोगों ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना तो उन्होंने 3 लाख 8 हजार 487 करोड़ रूपये झारखंड के विकास के लिए दिए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये भूमि वीरों की भूमि है। सबसे पहले अंग्रेजों को देश छोड़ने की किसी ने चेतावनी दी तो यही भूमि ने दी। उन्होंने कहा कि संथाल हूल की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते यहां के आदिवासियों बलिदान दिया, अंग्रजों के दांत खट्टे करने का काम किया। वर्षों तक झारखंड के युवा लड़ते रहे लेकिन जब तक कांग्रेस का शासन रहा, तब तक झारखंड की रचना नहीं हुई। मगर जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार आई, उन्होंने झारखंड का निर्माण किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया है और नरेंद्र मोदी ने झारखंड को संवारने और यहां विकास करने का काम किया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आदिवासी और दलित समाज का आरक्षण कम किये बगैर, पिछड़ों को आरक्षण देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली कभी कभार आती थी, लेकिन आज गारंटी से कहता हूं कि 16 से 22 घंटे बिजली पूरे क्षेत्र को मिलती है । उन्होंने कहा कि 14 हजार 557 गांव में बिजली पहुंचाने का काम रघुवर दास और नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है। अमित शाह ने कहा कि क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण मुद्दा था। रघुवर दास की सरकार ने जबरन धर्मांतरण को बंद करके आदिवासियों की सहायता करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संथाल परगना के 1 लाख 21 हजार परिवारों को आवास उपलब्ध करने का कार्य सरकार ने किया है।

Adhar Operator News: फिर आन्दोलन की राह पर आधार यूनियन, मांगों को लेकर चिप्स कार्यालय का घेराव की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैक्सीन मंत्र: हर-घर टीका, घर-घर टीका पर करें फोकस, लोगों को जागरूक करने के लिए धर्मगुरुओं की लें मदद
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू ने दी श्रद्धांजलि
मदिरा तस्करी और मदिरा में मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें: कवासी लखमा
Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अफगानिस्तान से 4000 सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा कर सकते हैं ट्रंप
Next Article रेप इन इंडिया: स्मृति ईरानी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?