ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस: विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने स्वच्छता दीदीयों के साथ बैठकर बोरे बासी का लिया आनंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस: विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने स्वच्छता दीदीयों के साथ बैठकर बोरे बासी का लिया आनंद

By Om Prakash Verma
Published: May 1, 2023
Share
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस: विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने स्वच्छता दीदीयों के साथ बैठकर बोरे बासी का लिया आनंद
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस: विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने स्वच्छता दीदीयों के साथ बैठकर बोरे बासी का लिया आनंद
SHARE

दुर्ग। 1 मई को अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छग की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस कर हुए, श्रमिको के सम्मान में बोरे बासी का आयोजन नगर पालिक निगम द्वारा रायपुर नाका स्थित एसएलआरएम सेंटर में किया गया।कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, छग राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने जीरो वेस्ट सेंटर पहुँचकर स्वच्छता दीदीयों के साथ बोरे बासी खाकर किया श्रमिको का सम्मान किया।

इस मौके पर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष गया जी पटेल, हमीद खोखर, जयश्री जोशी, शंकर ठाकुर, एल्डरमेन राजेश शर्मा, देव सिन्हा, प्रकाश गीते, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। इस पावन भूमि को हमारे किसानों और श्रमिक भाइयों ने अपने मेहनत के पसीने से उपजाऊ बनाया है। इस देश और प्रदेश को हमारे किसानों और मजदूर भाइयों ने ही अपने मजबूत कंधों पर संभाल रखा है। एक मई को हम हर साल इन्हीं मेहनतकश लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सबको पता है कि हर छत्तीसगढिय़ा के आहार में बोरे बासी का कितना महत्व है। हमारे श्रमिक भाइयों, किसान भाइयों और हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली हमारी बहनों के पसीने की हर बूंद में बासी की महक है। उन्होंने ने कहा जब हम कहते हैं कि बटकी में बासी अउ चुटकी में नूनÓ तो यह सिंगार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है।

अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और खानपान के प्रति प्रेम के साथ ही श्रम का सम्मान करने की भावना के साथ यह अपील की है। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरे बासी खाने की अपील कर वास्तव में लाखों श्रमिकों, हमालों, मजदूरों का सम्मान किया है, उन्होंने कहा स्वच्छता दीदीयों के साथ बोरे बासी खाकर अत्यंत आनंदित गौरवान्वित महसूस हो रहा है।

बड़ा हादसा: वृंदावन के अक्रूर में मिट्टी की ढाय गिरी, एक महिला की मौत
5G के बुरे प्रभाव को लेकर जूही चावला ने जारी किया वीडियो, कहा- मैजिक पर नहीं चलते फोन…
नथिंग फोन (2) ने पेश किया सेल्स और मोनोक्रोम आइकन पैक
कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को नहीं दे सकते 4-4 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार का जवाब
रेलवे के सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल को मिला पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत… लोगो ने फूंका ट्रक
Next Article विधायक देवेन्द्र की भेंट-मुलाकात : भिलाई की भलाई पर हुई चर्चा, लोगों ने दिए विकास के लिए कई सुझाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?