ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : फ्यूचर ऑप्शन में ट्रेडिंग के नाम पर शख्स से 2 लाख की ठगी… बदमाशों ने ऐसे दिया झांसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : फ्यूचर ऑप्शन में ट्रेडिंग के नाम पर शख्स से 2 लाख की ठगी… बदमाशों ने ऐसे दिया झांसा

By Mohan Rao
Published: May 1, 2023
Share
SHARE

भिलाई Bhilai. दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड को लेकर लगातार जागरुक करने के बाद भी शहर के लोग ठगों के झांसे में आ ही जाते हैं। शातिर ठग अलग अलग बहाने से ठगी का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी ग्रीन वैली में रहने वाले चन्द्रशेखर गोस्वामी भी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। बदमाशें ने उनसे फ्यूचर ऑप्शन में ट्रेडिंग के नाम पर 186000 रुपए ठग लिए। इस मामले मे स्मृति नगर में शिकायत के बाद धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्मृति नगर चौकी से मिली जानकारी के अनुसार चौहान ग्रीन वेली जुनवानी निवासी चंद्रशेखर गोस्वामी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह  व्यक्तिगत रूप से शेयर ट्रेडिंग करता था इसके लिए उसने एक खाता भी खुलवा रखा था। उन्हें फ्यूचर ऑप्शन का कोई अनुभव नहीं था। 4 nov-22 उनके मोबाइल 9425243946 पर एक अनजान नंबर 7773096038 से फोन काल आया। कॉलर ने एक्सपर्ट रिसर्च ट्रेडिंग कम्पनी जबलपुर के मार्केटिंग प्रतिनिधि के रूप में दिया तथा अपना नाम दिनेश भाटिया बताया।

कॉलर ने मुझे शेयर ट्रेडिंग में फ्यूचर ऑप्शन से बेहतर लाभ ले सकने की सलाह दी और बेहतर लाभ गा झांसा दिया। इसके बाद प्रार्थी ने अपने खाते का संचालन अधिकार कॉलर को दे दिया। इसके बाद उसने अपने शेयर ट्रेडिंग वाले खाते में 10000 टप अप किया। शाम तक कॉलर ने  4500 का लाभ दिखाया। इसके आगे काम करने के लिए अपनी कंपनी से रजिस्ट्रेशन के लिए 5000 रुपए जमा करने कहा।

चंद्रशेखर गोस्वामी उनके झांसे में आ गया और 5000 रुपए उसके बताये खाते पर फोनपे के माध्यम से दिया। वह ठाकुरदास (मोबाइल 7000135765) के नाम पर था। इस राशि की चंद्रशेखर को कोई रसीद नहीं दी गई। इसके बाद 5 nov-22 को दिनेश भाटिया ने अपने मार्केटिंग मेनेजर बताकर संदीप श्रीवास्तव (मोबाइल 7771879308) से बात करवाई। संदीप ने 12 लाख का पैकेज बताकर पूरी राशि की मांग करने लगा। इसके लिए मना करने पर काम शुरू करने के लिए 50000 शुरुआत में मांगे। चंद्रशेखर ने रजिस्ट्रेशन की राशि काटकर 45000 रुपए ठाकुरदास के फोनपे पर जमा किए। इसके बाद जीएसटी के नाम पर 9000 रुपए ले लिए

पुलिस ने बताया इसके बाद चंद्रशेखर को ठगी का अहसास हुआ और उसने 7नवंबर22 सोमवार इसकी शिकायत मेल द्वारा sebi@sebi.gov.in  , saksham.seva@icegate.gov.in को लेनदेन का प्रमाण संलग्न करते हुए किया। इसके बाद 10 nov22 दिनेश तथा संदीप ने मुझे बताया कि फ्यूचर ऑप्शन में गुरूवार साप्ताहिक लेनदेन समायोजित करने की समाप्ति तिथि होती है इसलिए मुझे अब तक दिए हुए सारी राशि का नुकसान होने का डर बताकर उसे बचने के लिए रुपए मांगने लगे। इस बार 25600, 17100, 17100,  19300, और अंत में रु. 5500  ठाकुरदास के खाते में जमा करा दिया। इस तरह बदमाशों ने करीब 1 लाख 86 हजार रुपए जमा करा लिए। इसके बाद उन्हें लगा कि उनसे बड़ी ठगी की गई है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की धमकी देने पर कॉलर ने 17100 रुपए वापस लौटाए और उसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। अब इस मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

भारत में उच्च रक्तचाप के संबंध में व्याप्त अज्ञानता से निपटने के लिए ग्लेनमार्क फार्मा और ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने मिलाया हाथ
श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर कलेक्टरों को जारी हुआ दिशा-निर्देश, जल्द शुरू होगी अयोध्या के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ के इन पड़ोसी राज्यों में तूफान का अलर्ट, दिवाली से पहले यहां भी दिखने लगा है बिगड़ते मौसम का असर
Happy Diwali 2022: दिवाली पर पाएं लंबे और लहराते बाल, इस चीज का लगाएं पेस्ट
रोजी-रोटी के लिए पार्टियों में डांस करते थे मिथुन, इस फिल्म ने बदली डिस्को किंग की किस्मत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिरसाखुर्द गांव को अब मूर्ति कला गांव के नाम से जानने लगे लोग, स्व सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं गोबर से मूर्तियां सिरसाखुर्द गांव को अब मूर्ति कला गांव के नाम से जानने लगे लोग, स्व सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं गोबर से मूर्तियां
Next Article माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में अवकाश प्राप्त शिक्षकों का किया गया सम्मान माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में अवकाश प्राप्त शिक्षकों का किया गया सम्मान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?