ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CM बघेल की अपील : जमकर बोरे बासी खाएं और सोशल मीडिया पर करें पोस्ट… लिंक पर करें क्लिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CM बघेल की अपील : जमकर बोरे बासी खाएं और सोशल मीडिया पर करें पोस्ट… लिंक पर करें क्लिक

By Mohan Rao
Published: April 30, 2023
Share
SHARE

रायपुर Raipur. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता से अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर बोरे बासी खाकर अपनी संस्कृति के गौरव मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछले साल हम लोगों ने एक मई को बोरे बासी तिहार मनाया था। इस बार भी बोरे बासी तिहार मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से ऐसे ही उत्साह के साथ इस बार भी बोरे बासी तिहार में शामिल होने का आग्रह करते हुए इसे सोशल मीडिया में शेयर करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा है कि यूं तो पूरी दुनिया में मेहनतकश लोगों के लिए एक मई की तारीख को मेहनत के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हमारे प्रदेश में यह दिवस इसलिए और भी खास है, क्योंकि हमारा प्रदेश किसानों, आदिवासियों, मजदूरों का प्रदेश है। हमारे खेत, जंगल, खदान और कारखानों को हमारे पसीने से सीचकर खड़ा किए हैं, जो हमारी ताकत हैं। इन सभी जगहों पर अपना पसीना बहाने वाले लोगों ने ही प्रदेश को अपने कंधों में संभाल रखा है। इनके श्रम का सम्मान करने और श्रम का उत्सव मनाने हमने एक मई की तिथि को बोरे बासी तिहार के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में बोरे बासी का बड़ा महत्व है। किसानों और श्रमिकों के साथ आम छत्तीसढ़िया लोगों का भी यह बड़ा प्रिय आहार अपने पौष्टिक गुणों और स्वाद के कारण यह हमारी लोक-संस्कृति में इस तरह रच-बस गया है, कि यह हमारे गीतों में और लोक-कथाओं में भी शामिल हो गया है। गर्मी केे दिनों में बोरे बासी शरीर को ठंडा रखता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है, त्वचा की कोमलता और वजन संतुलित करने में भी यह राम बाण है। बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यह जानने उत्सुक रहेंगे कि बटकी और थाली में बोरे-बासी के साथ कौन-कौन सी चीजें सजती हैं। जैसे कोई दही उपयोग करता है, कोई गोंदली, अथान, कोई आचार या चटनी के साथ बोरे-बासी खाता है या कोई पापड़, बिजोरी, बरी, भाजी के साथ बोरे बासी खाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उत्सव में पूरा छत्तीसगढ़ भागीदार बनेगा। यह उत्सव संस्कृति के गौरव का उत्सव बनेगा। जमकर बोरे बासी खाएं और लोगों का उत्साह बढ़ाने सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

कामर्स गुरु डॉ संतोष राय की किताब ‘3-2-1 भागो’ : युवाओं को कर रहा आकर्षित
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
अचानक जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर ऋचा, चिकित्सकों से ली सुविधाओं की जानकारी, मरीजों से भी की बात
राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 94.57 लाख मीटरिक टन से पार
इको बाल मेले का शुभारंभ : छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू बोले- पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की बड़ी भूमिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को आज मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, सीएम बघेल 70 हजार बेरोजगारों के खाते ट्रांसफर करेंगे राशि
Next Article देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब छत्तीसगढ़ में कोरोना : 307 नए केस और दो की मौत, दुर्ग में सबसे ज्यादा केस… बीते 9 दिनों में 14 लोगों की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?