ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Election Rally: बीदर में बोले पीएम मोदी,- कांग्रेस मुझे 91 बार गाली दे चुकी, इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो स्थिति दयनीय न होती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

Election Rally: बीदर में बोले पीएम मोदी,- कांग्रेस मुझे 91 बार गाली दे चुकी, इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो स्थिति दयनीय न होती

By Om Prakash Verma
Published: April 29, 2023
Share
Election Rally: बीदर में बोले पीएम मोदी,- कांग्रेस मुझे 91 बार गाली दे चुकी, इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो स्थिति दयनीय न होती
Election Rally: बीदर में बोले पीएम मोदी,- कांग्रेस मुझे 91 बार गाली दे चुकी, इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो स्थिति दयनीय न होती
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। उनकी पहली रैली बीदर के हुमनाबाद में हुई है, जहां उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए। यहां पीएम ने कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि इस विधानसभा चुनाव में मेरी शुरुआत बीदर से हो रही है। बीदर का आशीर्वाद मुझे तब भी मिला था जब मैं पीएम पद का उम्मीदवार बना था। आज इतनी बड़ी संख्या में यहां आ कर आपने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि- इस बार, भाजपा सरकार। यह चुनाव कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है।

मोदी ने आगे कहा, कर्नाटक का यह चुनाव केवल 5 वर्ष के लिए सरकार बनाने मात्र का नहीं है, यह कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये विकसित भारत के लिए कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव है और भारत विकसित तभी होगा जब कर्नाटक का कोना-कोना विकसित होगा।

कांग्रेस ने मुझे गाली देने का काम शुरू किया
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है जो सामान्य मानवी की बात करता है, जो उनके भ्रष्टाचार को सामने लाता है, जो उनकी स्वार्थ भरी राजनीति पर प्रहार करता है। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग अलग गालियां दी हैं। इन गालियों के शब्दकोष में टाइम खराब करने की बजाए अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो इनकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।

कांग्रेस ने कभी बंजारा साथियों की सुध नहीं ली
बीदर में प्रधानमंत्री ने कहा, करोड़ों माताओं-बहनों के बैंक खाते बीजेपी ने खुलवाए, उसमें सरकारी मदद सीधे पहुंचे यह व्यवस्था बीजेपी ने की, बिना गारंटी मुद्रा लोन मिले ये व्यवस्था बीजेपी ने की, मुफ्त राशन की व्यवस्था बीजेपी ने की… हमारे बंजारा साथियों की कांग्रेस ने कभी सुध नहीं ली लेकिन हमने उनको भी विकास से जोड़ा। बीजेपी के इन सेवा कार्यों के बीच कांग्रेस ने सिर्फ समाज को बांटा। जाति, मत, पंथ के आधार पर बंटवारा किया और शासन के नाम पर सिर्फ तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया।

बीदर की 30 हजार बहनें बनीं लखपति दीदी
जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की रफ़्तार धीमी कर दी। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में गरीबों को 9 लाख के आस पास पक्के घर मिलना तय हुआ। भाजपा ने बीदर में करीब 30 हजार घर बनाए हैं यानी बीदर की 30 हजार बहनों को हमने ‘लखपति दीदीÓ बनाया है।

जब हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की थी तब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी। इनको किसानों से कितनी नफरत है देखिए कि ये लाभार्थी किसानों की सूची केंद्र सरकार को भेजने में रुकावटें पैदा करते थे। उनको तकलीफ यह थी इसमें बीच में कोई कटकी नहीं थी, पैसा सीधे किसानों के खाते में जा रहा था।

कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार बेहद जरूरी
कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का होना बेहद जरूरी है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30 हजार करोड़ रुपये के आसपास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था जबकि बीजेपी की सरकार में अब हर साल करीब 90 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है। डबल इंजन सरकार का मतलब होता है-डबल बेनिफिट, डबल स्पीड।

शिक्षा के क्षेत्र में अलग और विशेष पहचान बनाने के लिए इस इंटरनेशनल स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार
International Cricket: 29 साल के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
विधायक अरुण वोरा ने समस्याग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया, निगम के जलकार्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने दिये निर्देश
केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब लाएगा कानून, 19 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र
दूसरे दिन भी हुई संडे मार्केट में कार्रवाई, निगम अमले ने हटाए अवैध कब्जे… जुर्माना भी लगाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रम दिवस पर विशेष… श्रमिकों और किसानों का बढ़ा मान, बोरे बासी को मिली वैश्विक पहचान... श्रम दिवस पर विशेष… श्रमिकों और किसानों का बढ़ा मान, बोरे बासी को मिली वैश्विक पहचान…
Next Article Breaking News : दुर्ग के बाद अब रायपुर में सीएम बघेल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, सारबोन यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस ने दिया अवार्ड

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?