ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, गैंग में महिलाएं व नाबालिग भी शामिल, 10 मामलों क खुलासा
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, गैंग में महिलाएं व नाबालिग भी शामिल, 10 मामलों क खुलासा

By Mohan Rao Published April 23, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी
SHARE

भिलाई Bhilai. दुर्ग पुलिस ने जिले में मेला स्थलों व सूने मकान व दुकान में चोरी के करने वाले दो गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। जामगांव आर, अंडा, नेवई, उतई आदि थाना क्षेत्रों में हुई लगभग 10 चोरियों का खुलासा पुलिस ने किया है। इनमें से एक गिरोह धार्मिक सभा स्थलों व मेला स्थलों पर भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेव व पर्स काटते थे। वहीं दूसरा गिरोह सूने मकान व दुकानों को निशाना बनाता था। पुलिस ने तीन नाबालिग सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक गिरोह में तो तीन महिलाएं शामिल हैं।

उक्त सभी मामलों का रविवार को दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने खुलासा किया है। उक्त सभी मामलों में अकेले जामगांव आर में 3 चोरी के मामले दर्ज हुए। इसके अलावा उतई में 6  मामले तथा अंडा व नेवई में एक-एक मामला दर्ज था। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी पल्लव ने संबंधित थानों को विशेष निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस व एसीसीयू की टीमें चोरों की तलाश में लगी रही।

नाबालिगों के साथ करता था चोरी
पतासाजी के दौरान पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लिया। आरोपी रजवाड़ा भवन मोरा निवासी तिलेश्वर जांगड़े ने बताया कि वह अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ सूने मकानों व दुकानों को निशाना बनाता है। इनके द्वारा उतई, अंडा व नेवई थाना क्षेत्र में करीब 7 अलग अलग जगह चोरियां की। आरोपियों के पास से लगभग 3 लाख रुपए का मशरुका बरामद किया गया।

कर्मा जयंती कार्यक्रम में चोरी
दुर्ग पुलिस ने जामगांव आर क्षेत्र में कर्मा जयंती कार्यक्रम के दौरान तीन चोरियों में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया । 21 अप्रैल को हुए कार्यक्रम में अलग अलग तीन महिलाओं चेन व अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की। इस बीच मुखबिर की सूचना पर अकलतरा निवासी सुरेन्द्र पुरहोले उसकी पत्नी रनियां पुरहोले, झलमला पामगढ़ निवासी संत कुमारी व आमा पारा रायपुर निवासी सरला साहू को हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में सभी जामगांव आर के उक्त कार्यक्रम में चोरी करना बताया। इनके पास चोरी गई मशरूका सोने की चैन एवं आर्टिफिसयल ज्वेलरी जुमला कीमती लगभग 70 हजार व घटना में प्रयुक्त कार जब्त किया गया है।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao April 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : 31 टन चीनी से भरी मल्टीव्हील ट्रक लग्जरी बस से टकराया, 4 की मौत, 18 घायल
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 189 # 23 April 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?