भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार सघन भेंट मुलाकात कर रहे हैं। विधायक की भेंट मुलाकात के दौरान लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक देवेन्द्र यादव गुरुवार को वार्ड 43 बापू नगर में लोगों मुलाकात की। इस दौरान वे पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं जानी। इस दौरान एक महिला ने अपनी राशन कार्ड की समस्या बताई तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया। शाम तक महिला का राशन कार्ड बनकर तैयार हो गया।
दरअसल भेंट मुलाकात के दौरान वार्ड 43 बापूनगर में एक महिला विधायक देवेन्द्र यादव के पास पहुंची और बताया कि उसने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन की है लेकिन उसका राशन कार्ड बनाने में देरी हो रही है। इसके बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवेदन का स्टेटस पता करें। आवेदन की जांच की जाए और यदि महिला राशन कार्ड के लिए पात्र है तो फिर उनका राशन कार्ड क्यों नहीं बनाया जा रहा है, क्या समस्या आ रही है आदि की तत्काल जानकारी लेकर रिपोर्ट मांगी। अधिकारियों ने जांच की और फिर शाम तक महिला का राशन कार्ड बनाया गया। इसके बाद शाम को महिला को उसका राशन कार्ड सौंप दिया गया। इससे महिला वह बहुत खुश हुई और विधायक देवेन्द्र का आभार जताया।

वार्ड 43 बापू नगर में लगाई चौपाल
भेंट मूलाकात के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों के घर-घर पहुंचे। लोग भी अपने घर में अचानक विधायक को देख कर काफी खुश हुए। लोगों ने उन्हें अपने घर में बिठाया। चाय पानी पिलाए। सुबह से रात तक विधायक श्री यादव वार्ड में ही जनता के साथ मिलते रहे।वार्ड में चौक चौराहों में चटाई बिछाकर जमीन पर बैठककर चौपाल लगाई और शहर के विकास पर चर्चा की।
