ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: राजनांदगांव में पीएम के लिए भटक रहे शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: राजनांदगांव में पीएम के लिए भटक रहे शव

By Om Prakash Verma
Published: April 20, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कभी-कभी नियम कानून भी जी का जंजाल बन जाते हैं. नियम कानून के चक्कर में पड़कर राजनांदगांव में शवों की मिट्टी खराब की जा रही है. मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल के बीच शवों का बंटवारा कर दिया गया है. यह बंटवारा मृतक के थाना क्षेत्र को आधार बनाकर किया गया है. यदि मृतक शहरी थाना क्षेत्र का है तो उसका शव परीक्षण (पोस्टमार्टम) मेडिकल कालेज में होगा. यदि मृतक ग्रामीण क्षेत्र का हुआ तो उसका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में होगा. मरीज की मौत मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में हो या जिला अस्पताल में, उसे रहवास के थाना क्षेत्र के हिसाब से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाना है. नतीजा यह निकला है कि मृत्यु के बाद शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बीच चक्कर काटना पड़ रहा है. मृतक के परिजनों के लिए यह एक अनावश्यक परेशानी का सबब बन गया है. दरअसल, नियम कानून कुछ खास उद्देश्यों को लेकर बनाए जाते हैं. मसलन मोहला-सारंगढ़-खैरागढ़ को जिला घोषित कर दिया गया है. इससे यहां के स्वास्थ्य केन्द्र जिला अस्पताल बन गए हैं. पर इन जिला अस्पतालों का उन्नयन होना अभी बाकी है. लिहाजा मरीजों को रिफर करने के अलावा डाक्टरों के पास कोई चारा नहीं है. मुसीबत यह है कि मरीजों को जिला अस्पताल से जिला अस्पताल रिफर नहीं किया जा सकता. जिला अस्पतालों को समान सुविधाओं वाला अस्पताल माना जाता है. मरीज को बेहतर इलाज के लिए ही रिफर किया जा सकता है. राजनांदगांव का जिला अस्पताल सुविधाओं के लिहाज से मोहला-सारंगढ़-खैरागढ़ जिला अस्पताल से कहीं बेहतर स्थिति में है. पर रेफरल के नियमों के चलते मरीजों को अब यहां नहीं भेजा जा सकता. इसलिए मरीज मेडिकाल कालेज अस्पताल रिफर किये जा रहे हैं. वहां मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजना पड़ रहा है. ऐसा भी नियमों के तहत ही किया जा रहा है. ऐसे में नियमों को शिथिल किये जाने का भी प्रावधान है. पर इसके लिए जिला अस्पताल को ही ठोस पहल करनी होगी. शासन का उद्देश्य लोगों के लिए सुविधाओं का निर्माण और विस्तार करना है. पर कुछ अफसर नियम कानून का हवाला देकर शासन की मंशा पर ही पानी फेरते रहते हैं. ऐसा पूरे देश में होता है. उन्हें समस्या का हल ढूंढने की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए. स्थितियों को दर्शाते हुए अनुमति ही तो लेनी है. प्रत्येक अधिकारी को यह समझना होगा कि उन्हें दिए गए अधिकारों के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हुई होती हैं. जिला चिकित्सा अधिकारी का यह भी दायित्व है कि वह अपने जिले के मरीजों को होने वाली परेशानियां का हल ढूंढे. परेशानियों को हल करने की दिशा में प्रयास करे. नियम ही तो हैं, उन्हें बदला भी जा सकता है. कम से कम शिथिल तो किया ही जा सकता है. कागज तो चपरासी भी दिखा सकता है, इसके लिए अधिकारी की क्या जरूरत.

प्रदेश के नागरिकों की मंगल कामना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहे कुश से बने सोटे के प्रहार…. जंजगिरी में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
मुंबई कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खेप लेकर रायपुर पहुुंचा विमान… वॉटर कैनन से हुआ स्वागत
सीजीपीएससी घोटाला : सीबीआई ने रिटायर्ड आईएएस समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
अम्बेडकर अस्पताल बना कीर्तिमान : डॉक्टरों ने निकाला 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर
देश में कोरोना के मामलों में क्यों आई अचानक से तेजी? इसके पीछे की यह है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Accident : सड़क निर्माण के लिए खोदे गड्‌ढे में बाइक सहित गिरा अधेड़, देर रात लौट रहा था घर
Next Article गोंधराज लेबू को डाइट में शामिल करने के लिए ये 5 रेसिपी आजमाएं…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?