कुम्हारी। कुम्हारी मंडल भाजपा के पूर्व महामंत्री सहज सरल हृदय व्यक्ति के धनी मिलनसार कैलाश सोनकर को भिलाई जिला भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। कुम्हारी मंडल भाजपा के पूर्व महामंत्री कैलाश सोनकर सदैव सामाजिक कार्यों में आगे रहें है और पार्टी की गतिविधियों में हमेशा सक्रियता से अपना दायित्व निभाते आए हैं। उनके इसी कर्तत्वनिष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कैलाश सोनकर को भिलाई जिला भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कुम्हारी मंडल एवं भिलाई जिला के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

वहीं बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष पीएन दुबे, महामंत्री लोकेश साहू, धर्मेंद्र सिन्हा, पूर्व महामंत्री गोल्डी गोस्वामी, पूर्व जिला सह कोषाध्यक्ष राकेश पांडे, पार्षद विनोद कुमार बंजारे, पार्षद ओंकार प्रसाद मारकंडे, योगेश साहू किसान मोर्चा जिला महामंत्री, बुधराम साहू, अवधेश शुक्ला,उमाकांत साहू, मिथिलेश यादव, आशीष शुक्ला, अनुराग गुप्ता, श्रीमती सुनीता कुर्रे उपाध्यक्ष कुम्हारी मंडल, रीता पांडे, गीता निर्मलकर, उमेश ध्रुव, दिनेश पटेल, सुरेंद्र शर्मा, राहुल वर्मा, सुजीत यादव, मनोज पटेल, पुरुषोत्तम मधुकर, पार्षद रागनी निषाद, जितेंद्र ठाकुर, प्रकाश जैन, राम कुमार सोनी, इमरान रिजवी, मुकेश कोठारी, रेशम बंजारे, शोभा मेश्राम, डोमन साहू, आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वही कैलाश सोनकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से धन्यवाद देते हुए खुशी व्यक्त किए, और कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं को आभार एवं धन्यवाद देते हुआ कहा कि इसी प्रकार आप सभी का आशीष व स्नेह सदैव बना रहे।
