ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध शराब पर कार्रवाई करने पहुंचे सिपाही को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस को बताई झूठी कहानी… चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

अवैध शराब पर कार्रवाई करने पहुंचे सिपाही को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस को बताई झूठी कहानी… चार आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 18, 2023
Share
आरक्षक से मारपीट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस जवान को बंधक बनाकर पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस जवान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा था इस दौरान आरोपियों ने उसे बंधक बनाया और बुरी तरह से पिटाई की। इस दौरान आरोपियों ने सिपाही के मुंह में लकड़ी भी ठूंस दी। घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस थाने पहुंचकर झूठी कहानी भी बना दी। हालांकि वे पुलिस को चकमा नहीं दे पाए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामले लोरमी थाना क्षेत्र का है। लोरमी थाने में पदस्थ पुलिस कॉन्स्टेबल विनोद ओगरे रविवार की शाम गोड़खाम्ही गांव जांच के लिए निकला था। इस दौरान आरक्षक को ग्राम घोरबंधा निवासी आयुष पात्रे द्वारा अवैध शराब के परिवहन की जानकारी मिली। विनोद ओगरे ने उसका पीछा किया। लेकिन यहां उल्टा हो गया। आरक्षक को ही आरोपियों ने बंधक बना दिया और उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की।

इस दौरान आरक्षक ने घटनाक्रम की वाइस रिकार्डिंग मोबाइल पर की और अपनी बहन को भेज दिया। इधर बहन ने अपने एक परिचित सिपाही को इसकी जानकारी दी और इस प्रकार मामला लोरमी पुलिस तक पहुंची। इधर आरोपियों ने आरक्षक का मोबाइल भी छीन लिया। यही नहीं आरोपियों ने आरक्षक को फंसाने के लिए उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके मुंह में लकड़ी ठूंस दी। इधर लोरमी पुलिस भी आरक्षक को खोजते हुए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।

इस बीच आरोपी आरक्षक विनोद ओगरे को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने बताया कि आरक्षक ने शराब के नशे में आकर मारपीट की थी। हालांकि पुलिस उनकी कहानी में नहीं आई और सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सच्चाई बता दी। इस मामले में पुलिस ने रामप्रसाद पात्रे (56), उसके दो बेटों रामप्रताप (34), उपेंद्र (29) तथा विकास खाण्डेकर (18) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। वहीं घायल आरक्षक का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बिलासपुर में मुख्यमंत्री साय का रोड शो : बोले- शहर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का महापौर बनाएं
लॉकडाउन में जॉब गई, भाई-भाभी ने ताना दिया, परेशान होकर पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या
अब भोपाल में सिरफिरे ने भीड़ पर चढ़ा दी कार… दुर्गा विसर्जन करने जा रहे थे लोग… एक की मौत, कई घायल
प्रसिद्ध वेब सीरीज-‘पंचायत’ की टीम को भाया छत्तीसगढ़, राजनांदगांव में अगला प्रोजेक्ट करेंगे शूट
शिवनाथ मे बह गया युवक, घंटों मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अधिकारी मतदान केंद्र का स्थल पर जाकर करें भौतिक सत्यापन, -अवैध खनन व प्लाटिंग पर बरती जाएगी सख्ती-कलेक्टर अधिकारी मतदान केंद्र का स्थल पर जाकर करें भौतिक सत्यापन, -अवैध खनन व प्लाटिंग पर बरती जाएगी सख्ती-कलेक्टर
Next Article 17 लाख लीटर की नई पानी टंकी से पटरी पार में होगा जलसंकट दूर 17 लाख लीटर की नई पानी टंकी से पटरी पार में होगा जलसंकट दूर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?