ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा निर्वाचन 2023: कर्मचारी डाटाबेस तैयार करने कल कलेक्टोरेट सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधानसभा निर्वाचन 2023: कर्मचारी डाटाबेस तैयार करने कल कलेक्टोरेट सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन

By Om Prakash Verma
Published: April 18, 2023
Share
विधानसभा निर्वाचन 2023: कर्मचारी डाटाबेस तैयार करने कल कलेक्टोरेट सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन
विधानसभा निर्वाचन 2023: कर्मचारी डाटाबेस तैयार करने कल कलेक्टोरेट सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन -symbolic pic
SHARE

– प्रशिक्षण में कार्यालय में नियुक्त नोडल अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, डाटा एंट्री आपरेटर एवं स्थापना लिपिक होंगे शामिल
– 30 अप्रैल तक तैयार किया जाएगा कर्मचारी डाटाबेस
दुर्ग। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदत्त ऑनलाईन कर्मचारी डाटा प्रविष्टी सॉफ्टवेयर (पीपीईएस) का उपयोग करते हुए कर्मचारी डाटाबेस 30 अप्रैल तक तैयार किया जाना है। कर्मचारी डाटाबेस तैयार करने के लिए प्रत्येक विभाग के जिला प्रमुख स्वयं एवं अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों का डाटा एंट्री अपने ही कार्यालय में करना होगा।

कर्मचारी डाटाबेस सॉफ्टवेयर तैयार करने के संबंध में 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यालय में नियुक्त नोडल अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, डाटा एंट्री आपरेटर एवं स्थापना लिपिक को दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर यूजर मैनुअल, यूजर आई.डी. एवं पासवर्ड से संबंधित जानकारी प्रशिक्षण के दौरान सूचना विज्ञान अधिकारी एन.आई.सी. दुर्ग द्वारा दी जाएगी।

विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की डाटा एंट्री करना होगी। मूल कार्यालय से अलग अन्य कार्यालय में संलग्न कर्मचारियों की एंट्री उस कार्यालय से करनी है, जहां से उनका वेतन निकाला जाता है। किसी भी परिस्थिति में कर्मचारी डाटाबेस में किसी भी कर्मचारी की एंट्री एक से अधिक बार नहीं करनी है।

सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री प्रारंभ के लिए दिशा-निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री प्रारंभ करने से पहले कार्यालय एवं समस्त कर्मचारियों की जानकारी संलग्न प्रारूप में तैयार करनी होगी। कर्मचारी डाटाबेस के सभी कॉलम की जानकारी अनिवार्य रूप से भरना होगा। कर्मचारी डाटाबेस में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का विवरण केवल एक बार ही भरना होगा। कर्मचारी डाटाबेस के फोटो कॉलम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का कलर फोटो स्कैन कर अपलोड (जेपीजी फार्मेट में अधिकतम 20 केबी फाईल साईज) करना होगा। दिव्यांग, निशक्त अधिकारी-कर्मचारी का डाटा एंट्री करते समय दिव्यांगता, निशक्ता का प्रकार एवं प्रतिशत भी एंट्री करनी होगी। साथ ही सक्षम प्राधिकारी के द्वारा दिया गया दिव्यांतगता, निशक्ता का प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड ( जेपीजी फार्मेट में अधिकतम 100 केबी 150 केबी फाईल साईज) में करनी होगी। निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारीयों को मानदेय का भुगतान कैशलेश माध्यम से उनके बैंक अकाउंट में किया जाएगा। कर्मचारी डाटाबेस में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का वेतन जिस बैंक अकाउंट नंबर में जमा करवाया जाता है, उसका विवरण (अकाउंट नंबर, बैंक का नाम ब्रांच का नाम एवं उसका आईएफएससी कोड) भरना होगा। कर्मचारी डाटाबेस में अधिकारी -कर्मचारी का मतदाता पहचान क्रमांक (ईपीन/श्वक्कढ्ढष्ट ) नंबर भरना होगा। यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी का इपिक नहीं बना है तो संबंधितों के तत्कान इपिक तैयार किया जाकर इपिक नंबर कर्मचारी डाटाबेस में अनिवार्यत: प्रविष्ट करना होगा।

उपरोक्तानुसार अधिकारियों-कर्मचारियों का डाटाबेस अद्यतन होने के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची प्रिंट कर जांच करवानी होगी। सब कुछ ठीक होने पर ही डाटाबेस को फाईनालाईज करना होगा। फाईनालाईज होने के पश्चात ही आपके कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी अद्यतन हो पाएगी। तत्पश्चात इस आशय का प्रमाण-पत्र कि आपके विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार हो गया निर्वाचन कार्यालय में भेजना होगा।

कांग्रेस करेगी एक और यात्रा! पासीघाट से पोरबंदर तक पदयात्रा पर विचार कर रही पार्टी-जयराम रमेश
Bhilai Breaking : खेत में अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या के बाद जलाया शव… जांच में जुटी पुलिस
प्लांट हादसे के बाद घायल मजदूरों से मिलने सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे विधायक देवेंद्र, मरीजों का जाना हालचाल
खैरागढ़ उपचुनाव : भाजपा ने जारी किया प्रत्यासी का नाम…
बड़ी टूट की कगार पर की बसपा, एक और विधायक के बागी होते ही बनेगी नई पार्टी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में भी तैयार होगा बीपीओ, 1500 लोगों को रोजगार देने की तैयारी… विधायक देवेन्द्र व महापौर ने देखा स्पॉट
Next Article अधिकारी मतदान केंद्र का स्थल पर जाकर करें भौतिक सत्यापन, -अवैध खनन व प्लाटिंग पर बरती जाएगी सख्ती-कलेक्टर अधिकारी मतदान केंद्र का स्थल पर जाकर करें भौतिक सत्यापन, -अवैध खनन व प्लाटिंग पर बरती जाएगी सख्ती-कलेक्टर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?