ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ पुलिस में भर्ती होते हैं युवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ पुलिस में भर्ती होते हैं युवा

By Mohan Rao
Published: April 18, 2023
Share
SHARE

रायपुर। दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न कुछ नया सीखा है। आपने पुलिस विभाग को सेवा के लिए चुना है, यह सराहनीय है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत डीएसपी के बारहवें बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रशिक्षण लेकर अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में बारहवें बैच के 25 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। मंगलवार को सुबह 9.00 बजे मुख्यमंत्री बघेल दीक्षांत समारोह मे शामिल हुए और परेड की सलामी ली। सलामी के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने परेड का निरीक्षण किया। दीक्षांत परेड समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के साथ पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हुए। परेड के मार्च पास्ट के बाद निदेशक, पुलिस अकादमी श्री रतन लाल डांगी ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन का वाचन किया।

हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा है, राज्य के नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से भी अब अच्छे संकेत आने लगे है और यह सब पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली व मुस्तैदी से संभव हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से जो सकारात्मक स्थिति निर्मित की है, उसे नए अधिकारियों को और आगे बढ़ाना है व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।

पुलिस में होना चाहिए सद्भावना पूर्ण व्यवहार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में सद्भावना पूर्ण व्यवहार और समाधान का नजरिया होना चाहिए। पुलिस में युवा केवल आजीविका के लिए नहीं, अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ आते हैं। जब पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी नवाचार के प्रति जागरूक रहते हुए नई तकनीकों को अपनाने के लिए तत्पर रहें व नवाचार के माध्यम से समाज को अपने साथ जोडऩे का प्रयास करें। पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को विषम परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। राज्य सरकार उनके परिजनों को सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान अधिकारी सदैव पुलिस आचरण संहिता के प्रावधानों का ध्यान रखें और उन पर अमल करने का प्रयास करें।

गृहमंत्री ने दी बधाई
दीक्षांत समारोह के मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की अगुवाई में हमारा प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और हम तरक्की की राह पर अग्रसर हैं। उन्होंने नए पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये अवसर हर किसी के मन में उत्साह जागृत करता है और आज दीक्षांत हासिल करने के बाद ये अधिकारी इस योग्य हो गए हैं कि चुनौतियों को स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपनी सेवाएं देने के लिए पुलिस विभाग को चुनने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा है और पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों की कठोर मेहनत से अब नक्सली हिंसा वाले इलाकों से भी सकारात्मक माहौल निर्मित हुआ है।

भारत में कोरोना: मौतों के मामले में 5 वें नंबर पर पहुंचा भारत, अब तक 35 हजार से ज्यादा की गई जान
रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा के सुनील सोनी जीत की ओर, पांचवे राउंड के बाद 8365 मतों से आगे
अल्ट्रावायलेट सेनिटाइजेशन रोबोट से सेनिटाइज होंगे हमारे कोच: जाने इसकी खूबी और काम
भिलाई चेम्बर ने किया गुरुओं का सम्मान, अलग अलग विद्यालयों में पहुंची टीम
शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में एक और मील का पत्थर… विधायक वोरा ने किया 40 लाख के कार्य का भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब एक दिन की राहत के बाद फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, बीते 24 घंटे में 476 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 22 सौ के पार
Next Article महानदी जल विवाद: बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा में समाधान के लिए बेसिन क्षेत्रों में निरीक्षण महानदी जल विवाद: बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा में समाधान के लिए बेसिन क्षेत्रों में निरीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?