ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पासिंग आउट परेड: बस्तर फाइटर में 9 थर्ड जेंडर शामिल, आईजी ने जवानों को पहनाए बैज और दिया सर्टिफिकेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhFeaturedRaipur

पासिंग आउट परेड: बस्तर फाइटर में 9 थर्ड जेंडर शामिल, आईजी ने जवानों को पहनाए बैज और दिया सर्टिफिकेट

By Om Prakash Verma
Published: April 16, 2023
Share
पासिंग आउट परेड: बस्तर फाइटर में 9 थर्ड जेंडर शामिल, आईजी ने जवानों को पहनाए बैज और दिया सर्टिफिकेट
पासिंग आउट परेड: बस्तर फाइटर में 9 थर्ड जेंडर शामिल, आईजी ने जवानों को पहनाए बैज और दिया सर्टिफिकेट
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुकाबले के लिए बस्तर फाइटर तैयार हैं। रविवार को जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में हुई पासिंग आउट परेड में 691 जवानों को आईजी बस्तर सुंदरराज पी. ने बैज पहनाए और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। इनके साथ ही बीजापुर, बस्तर व दंतेवाड़ा और 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल नारायणपुर के नव आरक्षक भी परेड में शामिल हुए। खास बात यह है कि बस्तर फाइटर्स में थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। पहली बार नौ थर्ड जेंडर का चयन इसमें किया गया है।

बस्तर संभाग में वनांचल और अंदरूनी क्षेत्र की विकास व सुरक्षा के लिए स्थानीय युवक-युवतियों की बस्तर फाइटर्स के तौर पर भर्ती की गई है। इस विशेष बल में 2800 पदों पर बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कोण्डागांव के लिए चयन किया गया है। हर जिले के लिए 300-300 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत भर्ती रिणाम 15 अगस्त 2022 को जारी किए गए थे। बस्तर फाइटर्स में पहली बार नौ थर्ड जेंडर भी आरक्षक पद पर भर्ती होकर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।

बस्तर फाइटर्स में भर्ती हुए नव आरक्षकों को सितंबर 2022 से प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में बुनियादी प्रशिक्षण प्रारंभ दिया गया। इस दौरान जवानों को कानून एवं प्रक्रिया की जानकारी, अनुशासन, मानव अधिकारों की रक्षा, युद्ध कौशल, फील्ड क्राफ्ट, हथियारों का संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि, प्रशिक्षण के बाद बस्तर क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने, जनता के मंशानुरूप विकास कार्य को गति प्रदान कराने जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब बस्तर फाइटर्स भी निभाएंगे।

कल हुई थी पहली पासिंग आउट परेड इससे पहले शनिवार 15 अप्रैल को बीजापुर में 15वीं वाहिनी छसबल और कोंडागांव के बस्तर फाइटर्स के 204 नव आरक्षकों का पासिंग आउट परेड हुई थी। इसी तरह अब सोमवार को 16वीं वाहिनी छसबल, नारायणपुर, 18 अप्रैल को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना-रायपुर, 20 अप्रैल को पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र बोरगांव, कोण्डागांव, 21 अप्रैल को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव और 22 अप्रैल को 9वीं वाहिनी छसबल, दंतेवाड़ा में बस्तर संभाग के अन्य जिलों में दीक्षांत परेड होगी।

नवा रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, मुंबई की ईगल स्टूडियोज़ एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने दिखाया प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान
संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब- कश्मीर नहीं, आतंकवाद खत्म करने पर दे ध्यान
धरती का चक्कर लगा रहे हैं भारत के 217 स्पेस ऑब्जेक्ट, अंतरिक्ष मलबा घटाने पर किया जा रहा काम
मिसाइल परीक्षण में भारत एक और कदम: किया घातक ‘नागÓ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण
मुख्यमंत्री के निर्देश पर भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान की समस्या हुई दूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साहू समाज छावनी को मिली बड़ी सौगात, खुद का होगा भवन…. विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Next Article Bhilai Breaking : थाने में रेप के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, जलता बल्ब निगला… मुश्किल में फंसी पुलिस की जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?