ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अतीक-अशरफ हत्याकांड : CM योगी ने आज के सभी कार्यक्रम टाले, पुलिस से मांगी हर दो घंटे की रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

अतीक-अशरफ हत्याकांड : CM योगी ने आज के सभी कार्यक्रम टाले, पुलिस से मांगी हर दो घंटे की रिपोर्ट

By Mohan Rao
Published: April 16, 2023
Share
Big News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीनों हमलावरों को मिले थे 10-10 लाख की सुपारी!
Big News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीनों हमलावरों को मिले थे 10-10 लाख की सुपारी!
SHARE

प्रयागराज Prayagraj. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उत्तरप्रदेश में उबाल है। राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष हमलावर हो गया है और इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार के अपने सारे कार्यक्रम टाल दिए हैं। उन्होंने यूपी पुलिस को हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम आवास पर किसी के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

बता दें प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या उस समय हुई जब अतीक व अशरफ को प्रयागराज पुलिस मेडिकल के लिए ले जा रही थी। वे अभी पुलिस वाहन से उतर कर अस्पताल की ओर जा रहे थे कि हमलावरों ने अतीक व अशरफ को प्वाइंट ब्लैंक रेंज पर फायर कर दिया। हमलावरों ने एक के बाद एक कई फायर किए और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस हत्या कांड के बाद सीएम योगी ने रात में ही अफसरों की मीटिंग ली और फिलहाल यूपी का माहौल काफी गर्म है। प्रशासन ने लगभग सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी है।

अलग अलग जिलों से है हमलावर
इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों अपराधी प्रयागराज के बाहर के रहने वाले हैं। इस हत्याकांड को लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य व सनी ने अंजाम दिया है। हत्या के बाद तीनों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि अतीक-अशरफ की हत्या करने वाला लवलेश तिवारी बांदा जिले का रहने वाला है। जबकि अरुण मौर्य हमीरपुर का निवासी है।  तीसरा आरोपी सनी कासगंज जिले का है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि तीनों अतीक और अशरफ की हत्या के मकसद से ही प्रयागराज आए थे और पिछले कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन के पास किसी लॉज में रहकर मौके की ताक में थे।

हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश
इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने और हत्याकांड मामले में हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए. इसमें सभी प्रदेशवासी सहयोग भी कर रहे हैं. आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें। सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे। सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने ली हाईलेवल मीटिंग
इससे पहले शनिवार देर रात सीएम आवास पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हुई हाई लेवल मीटिंग में सीएम की तरफ से तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित कर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। खासकर प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. साथ ही दूसरे शहरों के संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सीएम ने एसटीएफ को मौके से सबूत जुटाने के भी निर्देश दिए हैं। यूपी एसटीएफ की टीम अतीक और अशरफ हत्याकांड के तीन आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा एलान: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, 101 उपकरण बनेंगे भारत में
Raipur breaking : ओवररेट में शराब की बिक्री, सुपरवाइजर सहित तीन सेल्समेन ब्लैकलिस्टेट
Durg Crime : हार्डवेयर दुकान में चोरी, नगदी सहित सीसी कैमरा, डीवीआर व राउटर तक उठा ले गए बदमाश
एल्युमिनियम प्लांट का विरोध: सरकारी अमलों पर भारी पड़े ग्रामीण, सीमांकन के लिए पहुंची टीम वापस लौटी
ललिता ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा- मेरी जीवन भर की पूंजी भाभी के इलाज में खर्च हो जाती, यदि आपकी सहायता नहीं मिलती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल के लिए ले जा रही थी पुलिस तभी हुआ हमला
Next Article दिल्ली के सीएम केजरीवाल का भाजपा पर हमला, कहा- यह लोग बड़े ताकतवर, किसी को भी डाल सकते हैं जेल में

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?