ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासकीय अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार से लोगों का बढ़ रहा विश्वास: CM भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

शासकीय अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार से लोगों का बढ़ रहा विश्वास: CM भूपेश बघेल

By Bhupendra Sahu
Published: April 14, 2023
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत प्रदेश के 12 अस्पतालों को किया पुरस्कृत
जगदलपुर जिला अस्पताल, जनकपुर सीएचसी, लुण्ड्रा पीएचसी और कांकेर के श्रीराम नगर यूपीएचसी को मिला प्रथम पुरस्कार

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कायाकल्प: स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत चयनित अस्पतालों को पुरस्कार वितरित कर उनके बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने की मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वस्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे लोगों को सुगम इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सके। यही वजह है कि अब शासकीय अस्पतालों में सुविधाओं के तेजी से हो रहे विस्तार से लोगों का विश्वास बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना और स्वास्थ्य अधोसंरचना को बेहतर बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट के समय कई तरह की चुनौती के दौर से हमें गुजरना पड़ा। उस समय पूरी मानवता पर संकट आया था। ऐसे संकट के दौर में प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ ने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता की सेवा की, जो एक मिसाल है। राज्य में बेहतर प्रबंधन के फलस्वरूप अपने राज्य के ही नहीं अपितु देश के अन्य राज्यों के लोगों ने भी इसका लाभ उठाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों विशेषकर पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में वर्तमान में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पहुंच रही है। वहां चलाए जा रहे हाट बाजार क्लीनिक योजना भी काफी सफल साबित हो रही है। इसके जरिए अब तक राज्य के ग्रामीण अंचलों में डेढ़ लाख से अधिक हाट बाजार क्लीनिक योजना का आयोजन हो चुका है। इनमें 84 लाख से अधिक मरीजों को सीधा लाभ मिला। हाट बाजार क्लीनिक योजना से लोगों को उपचार के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां और पैथोलॉजी की सुविधाएं मिल रही है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य अमले ने कोरोना काल में खतरों और चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी पूर्ण किया। पिछले कुछ वर्षों में शासकीय अस्पतालों में स्वच्छता को प्राथमिकता में लेकर इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण के लिए अच्छी अधोसंरचना, उपकरण, दवाईयां और पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग के समर्पित स्टॉफ दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं।

इन 12 अस्पतालों को मिला पुरस्कार
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जिला चिकित्सालय श्रेणी में जगदलपुर जिला अस्पताल को प्रथम और मुंगेली जिला अस्पताल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रथम और मुंगेली जिले के लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को द्वितीय पुरस्कार मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रथम और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बरपाली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में कांकेर का श्रीराम नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रथम और कोरबा का गोपालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वितीय स्थान पर रहा।

वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के खजूरी उप स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा के गढ़-उपरोड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र और सूरजपुर के जूर उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्रथम पुरस्कार तथा सूरजपुर के ही डेडरी उप स्वास्थ्य केन्द्र को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला अस्पताल की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 लाख रूपए और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 लाख रूपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख रूपए और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 10 लाख रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे दोनों अस्पतालों को दो-दो लाख रूपए, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में दो लाख रूपए और द्वितीय पुरस्कार के रूप में डेढ़ लाख रूपए तथा उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अस्पतालों को एक-एक लाख रूपए और द्वितीय पुरस्कार के विजेता अस्पताल को 50 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई।

बिहार विधानसभा चुनाव: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति
शिक्षक बच्चों को अनुशासन सिखाने स्वयं अनुशासित रहें: डॉ. एस भारती दासन
पहली बार प्लेऑफ में जाने से चूका CSK, एम एस धोनी ने बताया अगले साल IPL में खेलेंगे या नहीं
शतरंज का महाकुंभ: 15 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, चैलेंजर्स केटेगरी के पहला राउंड सम्पन्न…
भिलाई का लाल बिहार चुनाव में बहा रहा पसीना… औरंगाबाद सीट को जिताने झोंकी ताकत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाट बाजार क्लीनिक से दुर्गम इलाकों में सुलभ हुई स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश में 84 लाख से अधिक मरीजों का हुआ उपचार
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 180 # 14 april 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?