गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट से उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने 30 मिनट सुखोई जेट की उड़ान को महसूस किया। आज सुबह सुबह 11.08 मिनट पर सुखोई 30 MKI टेक ऑफ किया। करीब 30 मिनट बाद यह फाइटर प्लेन 11 बजकर 38 मिनट पर वापस लैंड किया।
राष्ट्रपति मुर्मू से राष्ट्रपति रहते डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 2006 में और प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो गई हैं।

एयरफोर्स ने जानकारी दी कि एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले उन्हें एयरक्राफ्ट और भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने वायुसेना की तैयारियों पर अपनी तरफ से संतुष्टि जताई । इसके बाद राष्ट्रपति ने उड़ान भरी।
