ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गर्लफ्रेण्ड को शादी में गिफ्ट किया होम थियेटर ब्लास्ट, दूल्हे और उसके भाई की हुई मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गर्लफ्रेण्ड को शादी में गिफ्ट किया होम थियेटर ब्लास्ट, दूल्हे और उसके भाई की हुई मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी

By Om Prakash Verma
Published: April 5, 2023
Share
गर्लफ्रेण्ड को शादी में गिफ्ट किया होम थियेटर ब्लास्ट, दूल्हे और उसके भाई की हुई मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी
गर्लफ्रेण्ड को शादी में गिफ्ट किया होम थियेटर ब्लास्ट, दूल्हे और उसके भाई की हुई मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी
SHARE

कबीरधाम। कबीरधाम में सोमवार सुबह हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने नवविवाहिता के प्रेमी आरोपी सरजू मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के बालाघाट से की गई है। आरोपी ने गिफ्ट किए होम थियेटर में बारूद भरकर भेजा था। इसके चलते हुए ब्लास्ट से दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई थी। जबकि डेढ़ साल के बच्चे सहित छह लोग घायल हुए थे। इनमें से तीन का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। युवक की तीन दिन पहले ही शादी हुई थी।

अफेयर का पता चलने के बाद खुला मामला जानकारी के मुताबिक, ग्राम चमारी स्थित एक मकान में सोमवार सुबह करीब नौ बजे तेज धमाका हुआ था। शुरुआती तौर पर इसमें सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई गई थी। जांच के दौरान पता चला कि नए होम थियेटर में धमाका हुआ था। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि होम थियेटर गिफ्ट में मिला था और उसमें बारूद भरकर भेजा गया। नक्सल प्रभावित गांव होने के चलते पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को लव ट्राइंगल का पता चला। इस पर परिजनों से उपहार देने वालों की लिस्ट मांगी गई।

groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham

शादी के दूसरे दिन लड़की चली गई थी मायके लड़के का विवाह घटना के दो दिन पहले ही ग्राम अंजना में हुआ था। हालांकि शादी के दूसरे दिन एक रस्म के कारण लड़की अपने मायके में चली गई थी। एसपी उम्मेद सिंह ने बताया कि आरोपी सरजू मरकाम बालाघाट का रहने वाला है और ऑटो मैकेनिक है। पहले लड़की और उसका संबंध था, लेकिन फिर दोनों के बीच विवाद हुआ तो बातचीत बंद हो गई थी। शादी से कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही आरोपी ने बदला लेने की ठानी।

groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham

होम थियेटर के फटे डिब्बे से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि, शादी में मिले गिफ्ट को लेकर पूछताछ की गई तो लड़की वालों ने होम थियेटर मिलने की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद जब होम थियेटर के डिब्बे की जांच की गई तो उसमें इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का पता चला। पुलिस ने वहां जाकर जानकारी जुटाई। दुकानदार ने फिर आरोपी के बारे में जानकारी दी। आरोपी शादी के दिन ही होम थियेटर को मंडप में छोड़कर चला गया था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। जब सामान पैक हुआ तो म्यूजिक सिस्टम भी उसी के साथ घर में आ गया था।

groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham

खदान में काम करने के दौरान ले आया था बारूद पुलिस ने बताया कि आरोपी सरजू मरकाम ने होम थियेटर को बम बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट, पेट्रोल और सुतली का इस्तेमाल किया था। आरोपी साल 2005 में मध्य प्रदेश की एक खदान में काम करता था। उसी दौरान उसने वहां से आधा किलो अमोनियम नाइट्रेट चोरी कर लिया था। इसके बाद अपने पास रखे थे। विस्फोटक बनाने के लिए इसमें डेढ़ किलो बारूद का इस्तेमाल किया गया। एसपी उम्मेद सिंह ने जांच टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

दोनों भाइयों का साथ हुआ अंतिम संस्कार जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद दूल्हे हेमेंद्र मेरावी और उसके भाई राजकुमार का शव सौंप दिया गया। इसके बाद गृह ग्राम में दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल घायल ग्राम रेलवाही निवासी सूरज पुत्र ज्ञान सिंह मेरावी को रायपुर रेफर किया गया है। वर्तमान में जिला अस्पताल में शिवकुमार पुत्र मोहन मेरावी, डेढ़ साल के सौरभ पुत्र राजकुमार मेरावी और दीपक पुत्र अजीत धुर्वे का उपचार चल रहा है।

एक सप्ताह में स्वस्थ्य हुए 77 हजार से अधिक कोरोना मरीज…. प्रदेश की रिकवरी दर बढ़कर 89 प्रतिशत तक पहुंची…पॉजिविटी दर 14 प्रतिशत से आई 9 प्रतिशत पर
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रदेश के 29 आयुर्वेदिक केंद्रों में सियान जतन क्लिनिक की शुरूआत
Gustakhi Maaf: रेवड़ी हमारी संस्कृति, इससे इंकार कैसा?
छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए व्यक्त किया आभार
विधायक रोजगार मेला: युवाओं को रोजगार दिलाने आगे भी होते रहेंगे आयोजन – देवेंन्द्र यादव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सियासी खींचतान: अध्यक्ष बदलने का काम हाईकमान का, जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगा-मोहन मरकाम सियासी खींचतान: अध्यक्ष बदलने का काम हाईकमान का, जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगा-मोहन मरकाम
Next Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस CG Breaking : मिट्टी से लदे ट्रेक्टर की चपेट में आने दादा-पोते की दर्दनाक मौत, सड़क पार कर रहे थे दोनों तभी हुआ हादसा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?