ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : यूपी के परिवहन मंत्री व उसकी पत्नी के बीच रिश्ते खत्म, 10 साल से रह थे अलग… कोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Big news : यूपी के परिवहन मंत्री व उसकी पत्नी के बीच रिश्ते खत्म, 10 साल से रह थे अलग… कोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

By Mohan Rao
Published: April 4, 2023
Share
यूपी के मंत्री दया शंकर सिंह व पूर्व मंत्री स्वाति सिंह
SHARE

बलिया Baliya. उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का 22 साल का रिश्ता खत्म हो गया है। लखनऊ के अपर प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह ने दोनों की तलाक अर्जी पर मुहर लगा दी है। पिछले साल ही इन दोनों ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए वाद दायर किया था, इसके बाद पारिवारिक न्यायालय ने तलाक की मंजूरी दे दी। पिछले करीब 10 सालों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए।

यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह की शादी 18 मई 2001 को हुई थी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और स्वाति के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। दोनों स्वाति सिंह के साथ ही रहते हैं। दयाशंकर सिंह वक्त-वक्त पर अपने बच्चों से मुलाकात भी करते हैं। पिछले एक दशक से दोनों के बीच संबंध नहीं के बराबर थे। स्वाती सिंह ने 2012 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसको खारिज कर दिया गया था। स्वाति ने 2022 में दोबारा अर्जी देकर केस शुरू करने की अपील की थी, लेकिन अर्जी को वापस लेते हुए नई याचिका दायर की गई थी। अदालत में दयाशंकर के उपस्थित न होने पर कोर्ट ने स्वाति के साक्ष्य से सहमत होकर तलाक का फैसला लिया है।

बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में दयाशंकर सिंह को टिकट नहीं मिला तो उनकी पत्नी स्वाति सिंह को बीजेपी ने टिकट दिया था। स्वाति विधायक बनीं और फिर योगी सरकार में मंत्री बनीं। इसके बाद इनके रिश्ते बेहद खराब हो गए। 2022 में भाजपा ने स्वाति सिंह का टिकट काटकर दयाशंकर को बलिया से टिकट दिया था, जहां से वह विधायक हुए और उसके बाद योगी कैबिनेट में मंत्री बने। इस बीच दोनों के बीच घरेलू हिंसा की खबरे भी आती रहीं। आखिरकार दोनों के रिश्ते अब पूरी खत्म हो चुका है। कोर्ट ने इनके तलाक को मंजूरी दे दी है।

10 दिन बाद असम में बहाल हुईं इंटरनेट सेवाएं
Bhilai : नाबालिग से करता था अश्लील वीडियो की डिमांड, पुलिस तक पहुंची शिकायत, अब आरोपी गिरफ्तार
असम में बोले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा की सरकार ही रोक सकती है घुसपैठ
भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद
गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्यपथ पर दिखेगी जनसंसद मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी में जनजातीय कला एवं संस्कृति की झलक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल की घोषणा पर अमल, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का बढ़ा दायरा… अब इन क्षेत्रों में भी मिलेगा लाभ
Next Article CG Crime : शराब पीने से मना करने पर बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकाल कर की पिता की हत्या… आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?