ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्जरी के नाम पर मरीजों से वसूली, न्यूरोसर्जन सहित पांच गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 346 # 29 September 2026
September 29, 2026
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सर्जरी के नाम पर मरीजों से वसूली, न्यूरोसर्जन सहित पांच गिरफ्तार

By Om Prakash Verma Published March 31, 2023
Share
सर्जरी के नाम पर मरीजों से वसूली, न्यूरोसर्जन सहित पांच गिरफ्तार
सर्जरी के नाम पर मरीजों से वसूली, न्यूरोसर्जन सहित पांच गिरफ्तार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सफदरजंग अस्पताल के एक न्यूरोसर्जन मनीष रावत और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर सर्जरी के नाम पर मरीजों से वसूली करने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, रोगियों को उनकी सर्जरी से पूर्व कथित रूप से अत्यधिक कीमतों पर एक विशेष स्टोर से सर्जिकल उपकरण खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था।

अधिकारियों ने बताया, न्यूरोसर्जन मनीष रावत को गुरूवार तड़के गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की और इस मामले में सांठगांठ का पर्दाफाश किया। सीबीआई ने न्यूरोसर्जन रावत के अलावा और उसके चार सहयोगियों को भी रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया। इनमें नई दिल्ली में कनिष्क सर्जिकल के मालिक दीपक खट्टर और बिचौलिए अवनीश पटेल, मनीष शर्मा और कुलदीप शामिल हैं।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद रावत का सुबह सात बजकर 52 मिनट पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीबीआई ने रावत पर अस्पताल के स्थापित मानदंडों का उल्लंघन करने, चिकित्सा परामर्श और शल्य प्रक्रियाओं के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलीभगत कर रोगियों से पैसा वसूलने का आरोप लगाया।

बरेली के व्यक्ति की कंपनियों के माध्यम से ठिकाने लगाते थे अवैध धन
एजेंसी की जांच में खुलासा हुआ है कि बरेली निवासी गणेश चंद्र के नियंत्रण वाली विभिन्न कंपनियों के माध्यम से चिकित्सक और उसके सहयोगी अवैध धन को ठिकाने लगाते थे।

मरीजों से बिचौलियों के खातों में जमा कराए जाते थे पैसे
एजेंसी के मुताबिक, सर्जरी से पूर्व न्यूरोसर्जन रावत के निर्देशानुसार रोगियों से एक बिचौलिए के बैंक खाते में 30,000 रुपये से लेकर 1.15 लाख रुपये तक बतौर रिश्वत जमा कराए जाते थे। बाद में गिरोह के सदस्य इसे बांट लेते थे।

इस तरह मरीजों से वसूलते थे पैसा
सीबीआई के अनुसार, बिचौलिया पटेल, रावत की ओर से मरीजों के रिश्तेदारों से संपर्क करता था। वह सर्जरी के लिए लिए जल्दी तारीख सुनिश्चित करने को जंगपुरा में खट्टर स्टोर से आवश्यक शल्य चिकित्सा उपकरण खरीदने को बाध्य करता था।

दबाव बनाने के बाद पटेल मरीज के रिश्तेदारों को खट्टर के कर्मचारी शर्मा या कुलदीप को नकद भुगतान करने या इन कर्मचारियों के बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों पर ऑनलाइन पैसा भिजवाता था
इसके बाद पटेल सर्जन के निर्देशानुसार खट्टर से पैसा लेकर चिकित्सक रावत तक पहुंचाता था
मामले में सीबीआई की जांच जारी है। इसे लेकर जल्द कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं

You Might Also Like

संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

Om Prakash Verma March 31, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंदौर बावड़ी कांड : हवन के दौरान बावड़ी की छत गिरने से अब तक 35 की मौत, आज भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
Next Article प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट को पीएम मोदी ने किया रिट्वीट, कहा- इनकी खुशी में पूरा देश शामिल प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट को पीएम मोदी ने किया रिट्वीट, कहा- इनकी खुशी में पूरा देश शामिल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?