दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया। थाने लाने के बाद पतासाजी कराई तो युवक हत्या का आरोपी निकला। बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दुर्ग में फरारी काट रहा था। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर डौंडी लोहारा पुलिस को सूचित कर उसे सौंप दिया है।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि बुधवार रात को गश्त के दौरान एक अनजान युवक पुलिस को देखकर कर इधर उधर छिपने की कोशिश कर रहा था। यह देख पुलिस की टीम ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। युवक से पूछताछ की गई तो इसके आरोपी होने की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के सहारे युवक के बारे में पता लगाया तो जल्द ही उसकी जानकारी सामने आ गई। युवक का बालोद निवासी महेश कुमार उर्वशा है और उसके खिलाफ बालोद के डौंडी लोहारा थाने में हत्या का अपराध दर्ज है। आरोपी युवक लगभग 12 दिनों से दुर्ग में छिपा हुआ था।





