ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम का बजट : महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया 120.41 करोड़ का बजट… सुविधाओं पर ध्यान
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिसाली निगम का बजट : महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया 120.41 करोड़ का बजट… सुविधाओं पर ध्यान

By Mohan Rao Published March 28, 2023
Share
महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया रिसाली निगम का बजट
SHARE

रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने बुधवार को 120 करोड़ 41 लाख 16 हजार का 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत की। महापौर द्वारा लगभग 20 मिनट के बजट अभिभाषण प्रस्तुत करने के बाद सभापति केशव बंछोर ने विशेष सभा में बजट संकल्प ध्वनि मत से पारित कराया। हालांकि सदन में विपक्ष पार्षदों ने चर्चा में शामिल नहीं होने की बात कहते हुए अंत तक हंगामा करते रहे। इस बजट में लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने का दावा किया जा रहा है।

नगर पालिक निगम का दूसरा बजट महापौर शशि सिन्हा द्वारा सदन में रखते ही सत्तापक्ष के पार्षद सदस्यों ने टेबल ठोक कर ध्वनी मत से पारित किया। अभिभाषण के दौरान कांग्रेसी पार्षदों ने कई बार ताली और मेज बजाकर बजट का समर्थन करते रहे। हालांकि महापौर का अभिभाषण शुरू होने से पहले विपक्षी पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। जैसे ही विपक्ष सभापति आंशदी के सामने जमीन पर बैठे, महापौर शशि ने बजट अभिभाषण पढ़ना शुरू कर दिया। बजट संकल्प ध्वनि मत से पारित होते ही सभापति ने राष्ट्रगान कराकर सभा समाप्ती की घोषणा की। सदन में दुर्ग ग्रामीण विधायक, गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि के रूप में जितेन्द्र साहू व दुर्ग सांसद प्रतिनिधि के रूप में दीपक चंद्राकर मौजूद थे। वहीं महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, परमेश्वर कुमार और पार्षद, एल्डरमेन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
महापौर शशि ने बजट अभिभाषण में क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विशेष तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिसाली निगम को 150 करोड़ विकास के नाम पर प्रदान किया है। इस राशि से क्षेत्र का विकास होगा। अभिभाषण में महापौर ने सड़क, नाली, आंगनबाड़ी भवन का निर्माण और जल भराव वाले क्षेत्र से पानी निकासी के लिए ह्यूम पाइप की जगह बाक्स कल्वट निर्माण के अलावा श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में रहने वालों के लिए वर्ष 15-16 से टैक्स निर्धारण कर एकमुस्त राशि जमा करने पर 50 प्रतिशत छुट को बतौर उपलब्धि बताया। महापौर ने कहा कि दलीय मतभेदों से परे और इस क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में वहां की मूलभूत आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए सर्वांगीण विकास करना शहर सरकार की प्राथमिकता है।

एक नजर आय व्यय पर

  • अनुमानित बजट – 12041.63 लाख
  • राजस्व आय – 4621.66 लाख
  • पूंजीगत आय – 4637.19 लाख
  • राजस्व व्यय – 4637.19 लाख
  • पूंजीगत व्यय – 4637.19 लाख

इस बजट में रखे गए कार्य

  • विभिन्न वाहन क्रय के लिए 1000 लाख का प्रावधान: जैसे डीआई मैक्स, चलित शौचालय, काऊ कैचर।
  • जनस्वास्थ्य विभाग में संसाधन जुटाने 100 लाख का प्रावधानः हाथ रिक्शा, टिप्पर व अन्य संसाधन।
  • स्कूल सुरक्षा और बेडमिंटन कोर्ट 100 लाख का प्रावधानः स्कूल के मुख्य गेट में सी.सी. टीवी व आत्मानंद रिसाली, पुरैना एवं नेवई स्थित शासकीय स्कूल में बेडमिंटन कोर्ट।
  • मरोदा सेक्टर फुटबाल ग्राऊंड 200 लाख: चेंजिंग रूम, दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था, पानी की व्यवस्था।
  • प्रकाश व्यवस्था के लिए 150 लाख का प्रावधान।
  • उद्यानों के लिए 250 लाख का प्रावधान: पाथवे निर्माण एवं बेहतर व्यवस्था साथ ही महिला समूह को रखरखाव के लिए दिया जाएगा।
  • नागरिकों को डस्टबीन और मार्केट में ट्वीन बीन लगाने 257 लाख का प्रावधान।
  • मार्केट व सार्वजनिक क्षेत्र में सी.सी.टीवी कैमरा लगाने 50 लाख का प्रावधान।
  • जल को सहेजने 200 लाख का प्रावधान: सरकारी भवनों और सार्वजनिक जगहों में बनेगा वाटर हार्वेस्टिंग।
  • सड़क मरम्मत और निर्माण के लिए 600 लाख का प्रावधान।
  • तालाबों को संवारने 200 लाख का प्रावधान।
  • सामुदायिक भवन बनाने 100 लाख का प्रावधान।
  • मुख्य मार्केट में अत्याधुनिक शौचालय बनाने 50 लाख प्रावधान।
  • कार्यालय भवन विस्तार के लिए 100 लाख।
  • वार्ड 8 रिसाली सेक्टर फुटबाल ग्राउंड का विस्तार 200 लाख।
  • नाला चैड़ीकरण व कल्वट बनाने 600 लाख का प्रावधान।
  • सौन्दर्यीकरण और वर्टिकल गार्डन 100 लाख का प्रावधान।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao March 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : उमेश पाल अपहरण कांड में अतिक सहित तीन को उम्रकैद… भाई अशरफ सहित 7 बरी
Next Article नई नीति लागू: स्टार्टअप शुरू करने 30 साल के लिए लीज पर मिलेगी जमीन, रजिस्ट्री के एक वर्ष के अंदर यूनिट स्थापित करना अनिवार्य नई नीति लागू: स्टार्टअप शुरू करने 30 साल के लिए लीज पर मिलेगी जमीन, रजिस्ट्री के एक वर्ष के अंदर यूनिट स्थापित करना अनिवार्य

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?