कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में IED ब्लास्ट में बीएसएफ के 2 जवान घायल हो गए हैं। सर्चिंग पर निकले इन जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। वहीं घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। बीएसएफ की 30 वीं बटालियन के सुशील कुमार और छोटू राम घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया है। मंगलवार सुबह बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। कोयलीबेडा क्षेत्र के चिलपरस और कागबरस के बीच टेकरी के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। 30 वीं बटालियन के सुशील कुमार और छोटू राम इस ब्लास्ट की चपेट में आ गए और इसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले कांकेर के अस्पताल ले जाया गया और वहां से रायपुर रेफर कर दिया गया।
बता दें एक दिन पहले बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गए थे। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक टीम सोमवार सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी इस दौरान नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम की चपेट में से विजय यादव शहीद हो गए।




