रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को अलग अलग थानों के प्रभारियों सहित कुल 10 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने पांच निरीक्षक और पांच उप-निरीक्षकों को तबदला किया है। इनमें कुछ को थानों की जिम्मेदारी मिली है तो किसी को पुलिस लाइन भेज दिया गा है। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने आदेश जारी कर अर्चना धुरंधर, राजेश सिंह, शील आदित्य कुमार सिंह, वेदवती दरियो, भावेश गौतम, शांत कुमार, प्रियेंश जान, कोमल भूषण पटेल, श्रवण मिश्रा और वासुदेव परगरिया आदि अफसरों का तबादला किया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अर्चना धुरंधर को सिविल लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक राजेश सिंह को अभनपुर से यातायात विभाग ट्रांसफर कर दिया गया है। इसी प्रकार शील आदित्य कुमार सिंह को अभनपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना थाना प्रभारी वेदवती दरियों को रक्षित केंद्र भेजकर उनकी जगह भावेश गौतम को माना थाना प्रभारी बनाया गया है। उप-निरीक्षक यूएन शांत कुमार साहू को सिविल लाइन से सिलतरा चौकी, उप निरीक्षक प्रियेश जान को सिलतरा चौरी से सिलयारी चौकी, उप-निरीक्षक कोमल भूषण पटेल को सिलयारी से उरला थाना, श्रवण मिश्रा को उरला से तेलीबांधा और वासुदेव परगनिया को सिविल लाइन भेजा गया है।



