मेरठ Meerut. दिल दहलादेने वाली एक घटना में एक जालिम मां से ऐसी करतूत की जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दो मासूम बच्चों की जान ले ली। इसके बाद खुद जाकर थाने में बच्चों के गुम होने की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो महिला की बातों पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने सारा सच उगल दिया। पुलिस के सामने जब इस हत्याकांड की सच्चाई सामने आई तो वह भी हैरान रह गई। पुलिस ने इस मामले में महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा घटनाक्रम मां के अवैध रिश्तों के कारण सामने आया। खैरनगर गूलर गली निवासी निशा व उसके शाहिद बेग के दो बच्चे हैं। बेटा मेराब (10) सेंट जोंस स्कूल में थर्ड क्लास और बेटी कोनेन (6) क्लास सेकेंड में पढ़ती थी। शाहिद बेग लालकुर्ती पैठ में जूता दुकान में काम करता है। निशा ने बुधवार शाम को अपने पति को फोन किया और बताया कि दोनों बच्चे लापता है। इसके बाद शाहिद घर पर पहुंचा और काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद दोनो ने अपने बच्चों की मिशिंग कंप्लेन नजदीकी थाने में दर्ज कराई।
पुलिस को हुआ मां पर शक
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग अलग टीमें बनाई और बच्चों की तलाश शुरू की। इस दौरान पति पत्नी से भी पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को कुछ सीसी टीवी फुटेज भी मिले जिससे उन्हें बच्चों की मां पर ही शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने निशा को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के सामने निशा की एक नहीं चली और उसने सारा सच उगल दिया। निशा ने बताया कि उसने अपने प्रेमी सऊद फैजी के साथ मिलकर दोनों की बच्चों की हत्या कर दी और शवों को गंगानहर में फेंक दिया। आरोपियों की कबूलनामे के पुलिस ने बच्चों के शवों को तलाश करना शुरू कर दिया है।
प्रेमी से शादी करना चाहती थी निशा
आरोपी निशा अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। पूछताछ में उसने बताया कि सऊद फैजी ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था और वह काफी पैसेवाला भी था। दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए और शादी करना चाहते थे। पति के दुकान जाने व बच्चों के स्कूल जाने के बाद सऊद उसके घर आता था। दोनों शादी करना चाहते थे और इसके लिए दोनों बच्चे आड़े आ रहे थे इसलिए निशा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। दोनों ने मिलकर बच्चों की हत्या की और कार से लेजाकर शवों को गंगानहर झील में फेंक दिया।




