ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब स्टूडेंट पहनेंगे हाथकरघा संघ के बनाए यूनिफार्म, बीजापुर व दंतेवाड़ा रवाना हुआ पहला स्टॉक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब स्टूडेंट पहनेंगे हाथकरघा संघ के बनाए यूनिफार्म, बीजापुर व दंतेवाड़ा रवाना हुआ पहला स्टॉक

By Mohan Rao
Published: March 21, 2023
Share
बीजापुर व दंतेवाड़ा रवाना हुआ स्कूल यूनिफार्म का स्टॉक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब हाथकरघा संघ के बनाए यूनिफार्म स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्या. रायपुर द्वारा बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों के लिए पहला स्टॉक रवाना कर दिया गया है। आगे अन्य जिलों में भी इसकी खेप रवाना की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने यह पहल की गई है।

बता दें छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्या. रायपुर को स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 33 शैक्षणिक जिलो में लोक शिक्षण संचालनालय एवं समग्र शिक्षा योजनांतर्गत संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 64 लाख गणवेश सेट आपूर्ति हेतु क्रय आदेश प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ द्वारा 21 मार्च से शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु गणवेश आपूर्ति का कार्य बीजापुर एवं दंतेवाड़ा जिले से प्रारंभ किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्या. रायपुर की महाप्रबंधक से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में बीजापुर जिले में 42,582 गणवेश सेट एवं दंतेवाड़ा जिले में 35,468 गणवेश सेट की आपूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ के गोडाउन से जिलो में वितरण हेतु वाहन रवाना किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग के गणवेश वस्त्रों के उत्पादन में राज्य की 284 बुनकर सहकारी समितियों में लगभग 37,500 व्यक्ति संलग्न हैं।  छ.ग. राज्य हाथकरघा संघ द्वारा गणवेश वस्त्रों की सिलाई राज्य की 972 महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से करायी जाती है, जिससे लगभग 11,700 महिलाओं को सिलाई के माध्यम से अतिरिक्त रोजगार प्राप्त होता है। छ.ग. राज्य हाथकरघा संघ द्वारा अन्य जिलो में भी आने वाले समय में निरंतर गणवेश की आपूर्ति का कार्य किया जायेगा।

Breaking News : सीएम साय ने नए कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन, मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारी
गृहमंत्री के क्षेत्र में महिलाएं हो रही स्वालंबन, नेवई गोठान में महिलाओं को मिला काम, सूरजमुखी व गेंदा की होगी खेती
मुख्यमंत्री साय ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में हुए शामिल, कहा- ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा
एलओसी के पास बारूदी सुरंग फटने से धमाका, एक जवान घायल
जब मुख्यमंत्री ने जमीन पर बने बिलियर्ड के बोर्ड पर चलाया स्टिक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने श्रीसीमेंट प्रतिदिन खरीदेगा 10 मीट्रिक टन गोबर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में हुआ एमओयू
Next Article Video...BIg Breaking: दुर्ग पुलिस की सफलता, एचडीएफसी बैंक का एटीएम लूटने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार Video…BIg Breaking: दुर्ग पुलिस की सफलता, एचडीएफसी बैंक का एटीएम लूटने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?