ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासी हलचल तेज : दोबारा सत्ता हासिल करने भाजपा ने बनाया प्लान, पार्टी का फोकस इस क्षेत्र पर
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सियासी हलचल तेज : दोबारा सत्ता हासिल करने भाजपा ने बनाया प्लान, पार्टी का फोकस इस क्षेत्र पर

By Om Prakash Verma Published March 19, 2023
Share
सियासी हलचल तेज : दोबारा सत्ता हासिल करने भाजपा ने बनाया प्लान, पार्टी का फोकस इस क्षेत्र पर
सियासी हलचल तेज : दोबारा सत्ता हासिल करने भाजपा ने बनाया प्लान, पार्टी का फोकस इस क्षेत्र पर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अलग-अलग तरह से जीत हासिल करने के लिए प्लान बनाकर काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने इसको लेकर प्लान बनाया है। इसके मुताबिक, पार्टी का काफी फोकस पुराने मैसूर पर है। वोक्कालिगा समुदाय बहुल वाले इस क्षेत्र में जद(एस) और कांग्रेस का दबदबा है। अब भाजपा इसमें सेंध लगाने की कोशिश में जुटी है।

इस क्षेत्र में रामनगर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, कोडागु, कोलार, तुमकुरु और हासन जिले शामिल हैं। इन जिलों में वोक्कालिगा समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं। जद (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी के शिवकुमार इसी समुदाय समुदाय से आते हैं।

इन जिलों की 58 विधानसभा सीटों में 24 पर जद (एस), 18 पर कांग्रेस और 15 पर भाजपा को पिछले चुनाव में जीत मिली थी। भाजपा को निष्कासित बसपा विधायक एन महेश का समर्थन भी हासिल है जो चामराजनगर जिले में कोल्लेगल के विधायक हैं। मांड्या जिले के वोक्कालिगा गढ़ में, सात में से छह जद (एस) के विधायक हैं, रामनगर में चार में से तीन विधायक हैं और हासन में सात में से छह सीटें जद (एस) के पास हैं। मैसूरु की 11 में से चार सीटें जद (एस) के पास हैं, जबकि इस जिले में कांग्रेस के पास चार और भाजपा के पास तीन सीटें हैं।

अपने दम पर आगे बढऩा चाहती भाजपा
भाजपा ने इन क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन को सुधारने का प्लान बनाया है। पार्टी के शीर्ष नेता कहते हैं कि वह अकेले दम पर कर्नाटक के इन क्षेत्रों में बढ़त बनाएगी। कर्नाटक में भाजपा चार बार सत्ता में आई, लेकिन हर बार पार्टी के पास बहुमत नहीं था। किसी तरह पार्टी ने बहुमत के आंकड़ों को छूकर सरकार बनाई। हालांकि, 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों ने जरूर भाजपा का हौसला बढ़ाया है। तब पार्टी ने सूबे की 28 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

You Might Also Like

संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

Om Prakash Verma March 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आ गया WhatsApp का नया फीचर : फोटो से कापी कर सकेंगे Text… जानिए कैसे मिलेगा नया अपडेट
Next Article Ind v/s Aus-ODI: भारत की शर्मनाक हार, मार्श ने गेेंदबाजों के दिखाए तारे, Australia ने 10 विकेट से जीता मैच Ind v/s Aus-ODI: भारत की शर्मनाक हार, मार्श ने गेेंदबाजों के दिखाए तारे, Australia ने 10 विकेट से जीता मैच

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?