जगदलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अटल आवास में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली। कमरे में पंखे में लटके देख भाई को फंदे की रस्सी काटकर बहन अस्पताल ले गई। लेकिन युवक की मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई दिनेश उसेंडी ने बताया की अटल आवास में रहने वाला रामसिंग पंथ 25 वर्ष जो सात भाई बहनों में सबसे बड़ा था। राम सिंह पहले पुट्टी कार्य करता था। लेकिन कुछ समय से घर पर ही था। राम सिंह के पिता सुरेश पंथ शहर के मालाबार होटल में काम करते हैं। राम सिंह अपने घर के ऊपर वाले कमरे में अकेले रहता था। शुक्रवार की शाम को अपने कमरे में पंखे में आत्महत्या कर रहा था। उसी दौरान उसकी छोटी बहन नंदिनी पंथ पहुंच गई। भाई को फंदे पर लटका देख उसने रस्सी को चाकू से काटने के बाद उसे मोहल्ले के लोगों के साथ आटो में लेकर महारानी अस्पताल ले गए। जहां युवक की मौत हो गई।
परिजनों का कहना था की अभी कुछ दिनों से वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहा था। उसके पास से कोई सुसाइट नोट भी बरामद नही मिला है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दिया है। वहीं, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।