ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग : धमतरी के किसान से की थी 30 लाख की ठगी, अमलेश्वर में दर्ज हैं 12 मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग : धमतरी के किसान से की थी 30 लाख की ठगी, अमलेश्वर में दर्ज हैं 12 मामले

By Mohan Rao
Published: March 18, 2023
Share
ठगी का आरोपी अश्वनी डड्सेना
SHARE

भिलाई। रायपुर में रहकर दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन भोले-भाले लोगों को डरा धमका कर जमीन हथियाने वाले शातिर ठग दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा। शातिर ने कुछ दिन पहले जामगांव आर थाना क्षेत्र के रीवा गहन में दूसरे की जमीन को अपना बताकर सौदा किया और 30 लाख रुपए ठग लिए थे। इस मामले में अपराध दर्ज कर जामगांव आर की पुलिस आरोपी की तलाश रही थी। इस बीच अमलेश्वर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में आरोपी अमरपुरी चौंक सुंदर नगर रायपुर निवासी अश्वनी डड्सेना (56) को गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्वनी डडसेना के खिलाफ अमलेश्वर थाने में 12 मामले दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को एचएस मढ़रिया निवासी आर्शीवाद परिसर डंगनिया रायपुर द्वारा अश्वनी डड्सेना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अश्वनी डड्सेना ने ग्राम अमलीडीह में रकबा 1.150 हेक्ट. की जमीन का सौदा किया। इकरारनामा के नाम पर 20 हजार व बाद में स्टांप के नाम पर 84,800 रुपए लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं करा रहा था। इस मामले में शिकायत के बाद थाना अमलेश्वर में अश्वनी डड्सेना के खिलाफ धारा 420, 406 अपराध दर्ज किया गया था।

अमलेश्वर थाने में इससे पहले में 11 बार आश्वनी डड्सेना के खिलाफ अपहरण, धोखाधड़ी धमकाने के मामले दर्ज हो चुके हैं। अपराध दर्ज होने के बाद अश्वनी डड्सेना फरार था। इसके बाद दो दिन पहले को मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी अश्वनी डड्सेना को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अश्वनी डड्सेना एक आदतन अपराधी है, जो जमीन खरीदी बिक्री करने के नाम से कुट रचित दस्तावेज तैयार कर भोले भाले ग्रामीणों को अधिक कीमत पर जमीन खरीदने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करता है।

धमतरी के किसान से ठगे 30 लाख रुपए
इधर अश्वनी डड्सेना की गिरफ्तारी हुई और इस बीच 15 मार्च को ही जामगांव (आर) में उसके खिलाफ धारा 294, 506, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी ने धमतरी निवासी जगदीश साहू से रीवा गहन में खसरा नंबर 400 401, 407 (घ) कुल रकबा 08 एकड़ 52.05 डिसमील कृषि जमीन का सौदा अपने साथी श्यामु यादव के साथ मिलकर किया था। अश्वनी डड्सेना ने जगदीश साहू ने 30 लाख 100 रुपए ले लिए और जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं कराई। इस मामले में जगदीश साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी।  फिलहाल अश्वनी डड्सेना को न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

CG Accident : प्रयागराज जा रही बस घाटी में पलटी, दो की मौत, 40 से ज्यादा घायल
अमृत महोत्सव सम्मेलन के तहत अभाविप का छात्र प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन
जब नशे की वजह से डूब गया था संजय दत्त का करियर इस एक्टर ने दिया था सहारा
किसानों का ऐलान- करेंगे दिल्ली जाम, हरकत में आई केन्द्र सरकार
24 घंटे चल रहा है राम मंदिर का निर्माण कार्य, अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा नींव का काम, तीन साल में बन जाएगा मंदिर: चंपत राय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ताम्रध्वज के सामने भाजपाई मैदान पूरी तरह साफ, हर भाजपाई चक्रव्यूह तोडऩे में माहिर है कांग्रेस का यह अभिमन्यू आराध्य माँ कर्मा के जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article हड़ताल: 650 बिजली कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, कई एजेंसियों को नोटिस हड़ताल: 650 बिजली कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, कई एजेंसियों को नोटिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?