ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपने घर का सपना हुआ पूरा, निगम क्षेत्र में किराए से रहने वाले 539 लोगों को मिला घर
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अपने घर का सपना हुआ पूरा, निगम क्षेत्र में किराए से रहने वाले 539 लोगों को मिला घर

By Mohan Rao Published March 17, 2023
Share
किराए के मकान में रहने वालों को मिला घर
SHARE

भिलाई। किराए के घर में रह रहे ऐसे लोग जो कई दिनों से आवास की राह देख रहे थे उनका इंतजार आज खत्म हो गया। 539 हितग्राहियों को शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया गया। महापौर नीरज पाल तथा निगम आयुक्त रोहित व्यास ने लॉटरी की शुरुआत कराई। महापौर ने आवास आबंटित हुए हितग्राहियों को मकान मिलने पर सभी को बधाइयां दी। आवास आबंटन होने पर हितग्राहियों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई।

लॉटरी प्रारंभ करने के दौरान लगभग 40 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को सर्वप्रथम प्राथमिकता देते हुए उनके लिए पहले आवास आबंटन की कार्यवाही कर इन्हें ग्राउंड फ्लोर पर आवास दिया गया। लॉटरी में शामिल होने वाली पहली दिव्यांग हितग्राही बरखा को ग्राउंड फ्लोर में पहला आवास मिला।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान, मोर आस के तहत किराएदार के रूप में निवास करने वाले पात्र हितग्राही जिन्होंने 10% की राशि जमा की थी उन्हें आज लॉटरी में शामिल किया गया था। पहले यह राशि अधिक थी शासन ने सहूलियत देते हुए प्रथम किस्त की राशि को कम किया तथा आसान किस्तों में राशि जमा करने की छूट दी है। इसके चलते हितग्राहियों को राशि जमा करने में आसानी हो रही है।

महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आवास प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में आज 539 हितग्राहियों को लाटरी के माध्यम से आवास आबंटित किया गया। महापौर नीरज पाल ने इस अवसर पर कहा कि हर किसी का सपना होता है कि उनका खुद का पक्का घर हो, यह स्वप्न आज हितग्राहियों का पूरा हुआ है। अब बेझिझक अपने आवास में यह रह पाएंगे। बता दे कि आवास आबंटन के पूर्व निगम ने इसे लेकर संपूर्ण तैयारी कर ली थी, हितग्राही भी तय समय पर मौजूद हो गए थे। शांतिपूर्ण तरीके से आवास आबंटन की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण हुई।

हितग्राहियों ने लॉटरी निकाल कर आवास क्रमांक के आधार पर आवास अपने नाम किया। आवास आबंटन से पूर्व ही लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह था। आज आवास आबंटन के दौरान प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी जागेश्वर कौशल, सभापति गिरवर बंटी साहू, अधीक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा, आवास योजना के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

इन क्षेत्रों में हितग्राहियों को मिला आवास
किराए में रहने वाले 91 हितग्राहियों को माइलस्टोन स्कूल के पास, 39 हितग्राहियों को ग्रीन वैली खमरिया, 154 हितग्राहियों को सूर्या विहार के पीछे खमरिया, 81 हितग्राहियों को सूर्या विहार के पीछे खमरिया, 27 हितग्राहियों को अविनाश मेट्रो पॉलिश, 7 हितग्राहियों को केईसी के पीछे खमरिया, 6 हितग्राहियों को एनआर स्टेट खमरिया, 134 हितग्राहियों को आम्रपाली फेस 2 में मकान आबंटित किया गया है।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Mohan Rao March 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : पति से झगड़ा कर पड़ोसी के यहां सोना पड़ा भारी, युवक ने महिला का अपहरण कर किया रेप… आरोपी गिरफ्तार
Next Article खुर्सीपार के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की बस्तियों में अब नहीं भरेगा पानी, विधायक देवेन्द्र की पहल पर होगा चैनलाइजेशन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?