रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब थर्ड जेंडर के लोगों को भी पेंशन दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है। थर्ड जेंडर को पेंशन देने की घोषणा के बाद अब तक 3000 से ज्यादा की पहचान कर लिया गया है। 12 सौ से ज्यादा लोगों को प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया है वहीं शेष लोगों को प्रमाण पत्र जारी करने का काम जारी है। थर्ड जेंडर के लोगों को पेंशन पाने के लिए समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बुजुर्गों, दिव्यांगों आदि को पेंशन दे रहा है। छत्तीसगढ़ के समाज कल्याण विभाग द्वारा अब थर्ड जेंडर के लोगों को पेंशन देने का निर्णय लिया गया है। इसकी घोषणा के बाद से अभी तक 600 से ज्यादा थर्ड जेंडरों ने पेंशन के लिए आवेदन भी जमा कर दिया है। विभाग की ओर से इन आवेदनों की जांच के बाद 350 रुपए महीना पेंशन दी जाएगी। पेंशन की राशि सीधे खातों में जमा कराई जाएगी।




