ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking : दूसरे के खेत को अपना बताकर रायपुर के शातिर ने धमतरी के किसान को लगाया 30 लाख का चूना… केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg Breaking : दूसरे के खेत को अपना बताकर रायपुर के शातिर ने धमतरी के किसान को लगाया 30 लाख का चूना… केस दर्ज

By Mohan Rao
Published: March 16, 2023
Share
जामगांव आर थाना
SHARE

दुर्ग। रायपुर के शातिर बदमाश ने दुर्ग जिले के जामगांव में दूसरे के खेत को अपना बताकर धमतरी के किसान को 30 लाख रुपए का चूना लगा दिया। खेत का सौदा होने के बाद टोकन मनि व रजिस्ट्री के नाम पर 30 लाख 100 रुपए ले लिए और रजिस्ट्री भी नहीं की। बार बार रजिस्ट्री के लिए आनाकानी करने पर परेशान किसान ने जामगांव आर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा 120-बी, 294, 420, 467, 468, 471, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

दरअसल सेमरा गांव जिला धमतरी निवासी जगदीश साहू को किसान खेती के लिए पाटन क्षेत्र में जमीन की तलाश थी। इस दौरान उसकी मुलाकात श्यामू यादव निवासी ग्राम ढौर थाना पाटन से हुई। श्यामू यादव ने उसे अमरपुरी चौंक सुन्दर नगर रायपुर निवासी अश्वनी कुमार डडसेना से मिलवाया। अश्वनी डडसेना ने बताया कि उसके पास 8 एकड 52 डिसमिल जमीन ग्राम रीवागहन, जामगांव आर तह पाटन में स्थित है। अश्वनी ने उसका खसरा नंबर 400,401,407/1 कुल रकबा 8 एकड 52.5 डिसमिल बताया। इसके बाद जगदीश साहू ने उक्त जमीन को खरीदने अपनी सहमति दे दी।

इसके बाद जमीन का सौदा प्रति एकड़ 12 लाख 75000 रुपए में हुआ। सौदा तय होने के बाद जगदीश साहू ने टोकन के रूप में 2 लाख 100 रुपए दो गवाहो के समक्ष दिया। इसके बाद अश्वनी कुमार डडसेना ने 7 नवंबर 2022 को एक इकरारनामा भी बनाया। इसके बाद अश्वनी डडसेना ने रुपयो की आवश्यकता बताई तो अपने परिचित राहुल कुमार के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के खाता क्रंमाक 101009175793 शाखा सेलूद जिला दुर्ग से चेक क्रमांक 006594 के माध्यम से 22 लाख 44 हजार 403 रुपए व पत्नी नंदिनी साहू के एसबीआई शाखा भखारा के खाता क्रमांक 37803004205 से चेक क्रंमाक 047813 के माध्यम से 5 लाख 55 हजार 597 रुपए 10 नवंबर 2022 को दिया। इस प्रकार अश्वनी कुमार डडसेना को 30,00,100 भुगतान कर दिया।

जगदीश साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि रकम लेने के बाद अश्वनी डडसेना रजिस्ट्री के लिए घुमाने लगा। कृषि भूमि की रजिस्ट्री के लिए कहने पर टालने लगा। इस बीच अश्वनी डडसेना ने रजिस्ट्री में जरूरत के नाम नी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भखारा तीन चेक ले लिए। चेक लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई। इसके बाद तंग आकर जगदीश साहू ने अपने पैसे व चेक वापस मांगे तो आज कल कहते हुए न तो रकम लौटाई और न ही चेक दिए। उल्टे जान से मारने की धमकी, गाली गलौच करने के साथ ही जगदीश साहू व उसके बेटे को बलात्कार के केश में फंसाने की धमकी दी। डरे सहमे जगदीश साहू ने आखिरकर इस मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

गरियाबंद में बड़ा हादसा : स्कार्पियो से टकराकर मोटरसाइकिल के हुए दो टुकड़े, पांच लोग घायल
सीएम बनते ही एक्शन मोड में सिद्धारमैया, पहली कैबिनेट बैठक में पांच वादों को लागू करने का दिया आदेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं…
महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों के केंद्रीय अनुबंध का एलान, हरमनप्रीत-मंधाना और दीप्ति ए ग्रेड में
नक्सलियों का प्लान फेल : जवानों को उड़ाने की थी साजिश, प्लांट कर रखा था 8 किलो वजनी आईईडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Fraud : फर्जी साइन कर सगे भाई ने निकाल ली बीमा की रकम, परेशान बहन पहुंची थाने… भाई पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस
Next Article सरपंच पति की सरकारी राशन पर अवैध वसूली, सिस्टम को दे रहे चुनौती, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश सरपंच पति की सरकारी राशन पर अवैध वसूली, सिस्टम को दे रहे चुनौती, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?