ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : CAF के जवान ने पत्नी की हत्या कर शव को नदी में छिपाया, खुद दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Latest News
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान
September 30, 2026
जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा
सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय
September 30, 2026
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
September 30, 2026
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Breaking : CAF के जवान ने पत्नी की हत्या कर शव को नदी में छिपाया, खुद दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

By Mohan Rao Published March 15, 2023
Share
सांकेतिक फोटो- मर्डर
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 18 वीं बटालियन के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव का नदी में छिपा दिया। पूरे प्लान के साथ जवान ने हत्या की और शव का नदी में ऐसे छिपाया कि वह बह न सके। इसके बाद जवान ने खुद थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि ससुराल वालों बेटी के गायब होने के पीछे जवान का हाथ होने की आशंका जताई। पुलिस ने जांच के बाद जवान को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो जवान ने पूरी सच्चाई बता दी। पुलिस ने आरोपी जवान को अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र की है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान मनीष तिर्की (31) ने पत्नी दिव्या गुलाब कुजुर (25) की गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी जवान ने हत्या का जो कारण बताया वह चौंकाने वाला निकला। मनीष तिर्की ने बताया कि उसकी शादी जबरन कराई गई और वह इस शादी से खुश नहीं था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक जवान ने 2 मार्च को पत्नी दिव्या गुलाब को अंबिकापुर से मोटरसाइकिल से साथ लेकर अपने गांव सुपलगा गया था।

यहां से निकल कर घर से लगे मछली नदी के दूसरी ओर गेहूं की फसल पर सिंचाई करने का बहाना बनाया और पत्नी को भी साथ चलने को कहा। वह अपनी पत्नी को पीठ पर बैठाकर नदी पार करा रहा था इस दौरान बीच नदी में उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पत्थरों के खोह में ऐसी जगह पर छिपाया, जहां किसी की नजर न पड़े। यही नहीं शव के बिजली के तार से बांधकर पत्थरों के बीच फंसा दिया ताकि शव बह न सके। आरोपी के बयान के बाद पुलिस 14 मार्च की रात को मछली नदी के पास पहुंची। इसके दूसरे दिन बुधवार को सर्चिंग शुरू की गई। आरोपी के बताए जगह पर दिव्या गुलाब का शव बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी जवान मनीष तिर्की को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रेम प्रसंग के बाद भी नहीं करना चाहता था शादी
आरोपी सीएएफ का जवान मनीष तिर्की वर्तमान में सुकमा में तैनात था और एक माह की छुट्टी पर वह अपने गांव वापस लौटा था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतिका दिव्या गुलाब कुजुर की बहन का विवाह जवान के बड़े भाई से हुआ है। इस वजह से मृतका का उनके घर पर आना जाना लगा था। इस दौरान मनीष तिर्की व दिव्या के बीच प्रेम संबंध बन गया। पिछले तीन वर्षों से इनके बीच प्रेम प्रसंग था इसके बाद भी जवान दिव्या गुलाब कुजुर से शादी नहीं करना चाहता था। उसने कहीं और शादी करने का मन बना लिया था। लेकिन दिव्या कुजूर शादी के लिए दबाव बना रही थी और इसी दबाव में आकर उसने शादी की। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा था।

You Might Also Like

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

Mohan Rao March 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिलपारा में डायरिया के दिखे लक्षण, वोरा ने मौके पर पहुंच करवाई साफ सफाई, बुलवाई मोबाइल मेडिकल यूनिट मिलपारा में डायरिया के दिखे लक्षण, वोरा ने मौके पर पहुंच करवाई साफ सफाई, बुलवाई मोबाइल मेडिकल यूनिट
Next Article मुद्दाविहीन भाजपा का विधानसभा घेराव सिर्फ ढकोसला और कुछ नहीं-जितेन्द्र साहू मुद्दाविहीन भाजपा का विधानसभा घेराव सिर्फ ढकोसला और कुछ नहीं-जितेन्द्र साहू

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?