ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ 11वीं बार बना ओवर ऑल चैम्पियन, 164 मेडल जीतकर कर्नाटक को पछाड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipurSports

छत्तीसगढ़ 11वीं बार बना ओवर ऑल चैम्पियन, 164 मेडल जीतकर कर्नाटक को पछाड़ा

By Om Prakash Verma
Published: March 15, 2023
Share
छत्तीसगढ़ 11वीं बार बना ओवर ऑल चैम्पियन, 164 मेडल जीतकर कर्नाटक को पछाड़ा
छत्तीसगढ़ 11वीं बार बना ओवर ऑल चैम्पियन, 164 मेडल जीतकर कर्नाटक को पछाड़ा
SHARE

मुख्यमंत्री बघेल और वन मंत्री अकबर ने दी बधाईं
रायपुर हरियाणा राज्य के पंचकूला में सम्पन्न हुई 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ 11वीं बार ओवर ऑल चैम्पियन बना है। छत्तीसगढ़ ने कुल 164 मेडल जीतकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को पछाड़ते हुए पुन: अपना प्रथम स्थान कायम रखा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य की अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वन विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, तैराकी, कैरम, चेस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी जैसे इंडोर गेम के साथ-साथ क्रिकेट, फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, हॉकी, गोल्फ, एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट होते है। इस प्रतियोगिता में वन विभाग के उच्चतम अधिकारी पीसीसीएफ से लेकर गॉड तक खेल स्पर्धाओं में भाग लेते है।

छत्तीसगढ़ के वन विभाग टीम ने क्रिकेट में जम्मू कश्मीर को हराकर सातवीं बार गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह फुटबॉल में हरियाणा के टीम को हराकर छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की टीम में कई नेशनल खिलाड़ी शामिल थे। छत्तीसगढ़ की बॉस्केट बॉल टीम ने कर्नाटक की टीम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वेटलिफ्टिंग पॉवरलिफ्टिंग में कुल 19 स्वर्ण, टेनिस में 12 स्वर्ण, बैडमिन्टन में 04 स्वर्ण, तैराकी में 06 स्वर्ण, एथलेटिक्स मेें 18 स्वर्ण, 10 रजत, 08 कांस्य पदक जीते हैं। इसी प्रकार टेनिस में 09 स्वर्ण और 02 रजत पदक प्राप्त किया है।

इस तरह इस वर्ष की 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने कुल 164 मेडल जीतकर कुल 542 अंक प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को कड़ी प्रतिस्पर्धा में पछाड़ते हुए पुन: अपना प्रथम स्थान कायम रखा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तथा वन मंत्री सहित वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी एपीसीसीएफ सुनील मिश्रा और डीएफओ विश्वेष कुमार, आलोक तिवारी, सुश्री संगीता राजगोपालन के अथक प्रयास तथा खिलाडिय़ों के सतत अभ्यास एवं लगन से छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इससे छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।

दरिंदों ने की हैवानियत की हदें पार: सिर और हाथ-पैर काटकर सड़क पर फेंका महिला का धड़, बैग में मिले कपड़े
जयपुर को मिली आईफा 25 फॉरएवर ग्रीन गार्डन की सौगात
छावनी वार्ड के निवासियों का पट्टे का सपना जल्द होगा पूरा, मुख्यमंत्री की घोषणा पर तेजी से हो रहा काम
मोदी सरकार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर- दक्ष वैद्य
Gustakhi Maaf: हनी ट्रैप में उलझे आईपीएस के आईएएस पति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंबिकापुर में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, टहलने निकला था बुजुर्ग… बचने का भी नहीं मिला मौका
Next Article राज्य में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 19 यूनिट शुरू राज्य में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 19 यूनिट शुरू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?