ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिना परमिशन नही करा सकेंगे नलकूप खनन, जलापूर्ति के दौरान टूल्लू पंप चलाने पर होगी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बिना परमिशन नही करा सकेंगे नलकूप खनन, जलापूर्ति के दौरान टूल्लू पंप चलाने पर होगी कार्रवाई

By Om Prakash Verma
Published: March 14, 2023
Share
बिना परमिशन नही करा सकेंगे नलकूप खनन, जलापूर्ति के दौरान टूल्लू पंप चलाने पर होगी कार्रवाई
बिना परमिशन नही करा सकेंगे नलकूप खनन, जलापूर्ति के दौरान टूल्लू पंप चलाने पर होगी कार्रवाई
SHARE

गर्मी के दौरान पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित रखने समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा
दुर्ग/ नगरीय निकायों में बिना प्रशासनिक अनुमति के नागरिक नलकूप खनन नहीं करा सकेंगे। निगम द्वारा जलापूर्ति के दौरान टुल्लू पंप चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान निगम अमला मानिटरिंग करेगा ताकि सभी को जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। एसडीएम भी इस संबंध में टीम बनाकर कार्रवाई करेंगे। कलेक्टर ने आज गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की स्थिति के संबंध में समीक्षा की।

उन्होंने नगरीय निकायों में इसके लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में पूछा। नगरीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि पानी के प्रेशर को बढ़ाने के लिए खराब पाइप बदले जा रहे हैं और वाल्व भी नये लगाये जा रहे हैं। कलेक्टर ने उन क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना बनाने कहा, जहां पेयजल संकट की आशंका हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत के साथ ही खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत भी करें। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए और इसके लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फाइट द बाइट कैंपेन पर हो रहा तेजी से काम
कलेक्टर ने मलेरिया उन्मूलन पर कराये जा रहे कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है और तालाबों की साफसफाई का व्यापक रूप से कार्य किया जा रहा है। घर घर पहुंच से मच्छरों के रोकथाम में मदद मिल रही है। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों से इसकी लगातार मानिटरिंग के लिए कहा।

असहाय पशुओं की चिकित्सा के लिए बनेगा ट्रामा सेंटर
उतई में असहाय पशुओं की चिकित्सा के लिए ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में भूमि के चिन्हांकन के लिए कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौठानों में उन्नत नस्ल के गायों के पालन के लिए की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही सभी गौठानों में यूरिया ट्रीटमेंट युक्त पैरा उपलब्ध कराने के लिए कहा।

सभी बाडिय़ों को जैविक बाडिय़ों में किया जाएगा अपग्रेड
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि अभी 60 से अधिक बाडिय़ों में जैविक खाद से सब्जी उत्पादन हो रहा है। धीरे-धीरे सभी बाडिय़ों को जैविक बाडिय़ों में परिवर्तित करें। इसके लिए आवश्यक तैयारियां कर लें। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि अभी बाडिय़ों में मोनोक्रापिंग हो रही है। साथ ही रोपणी से पौधे दिये जा रहे हैं। जैविक बाडिय़ों को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

निर्माणाधीन शासकीय भवनों में भी गोबर पेंट से होगी पुताई, इसके लिए साल भर की खपत की जानकारी ली गई
निर्माणाधीन शासकीय भवनों में भी गोबर पेंट से पुताई होगी। कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों से उनके चल रहे काम की जानकारी ली तथा इसके लिए लगने वाले गोबर पेंट की खपत के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि इसके मुताबिक गोबर पेंट यूनिटों द्वारा आपूर्ति की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति का विकास हमारा मुख्य ध्येय: सीएम बघेल
‘मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन’ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सफल आयोजन, अच्छे स्वास्थ्य के दिए टिप्स
जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्राकर ने मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में होंगे आइकॉनिक कार्य… 429 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत
चीन की नई चाल, अब भूटान की जमीन को बताया अपना, थिंपू ने कहा- गलत है दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जशपुर का युवक सीएम से मिलने पहुंचा भिलाई, परिजनों से मिल बताई समस्या, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को समाधान के दिए निर्देश जशपुर का युवक सीएम से मिलने पहुंचा भिलाई, परिजनों से मिल बताई समस्या, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को समाधान के दिए निर्देश
Next Article पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम और नशामुक्ति का संदेश लेकर छत्तीसगढ़ की यात्रा पर निकला संतोष, हर दिन 200 किमी चलाते हैं साइकिल पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम और नशामुक्ति का संदेश लेकर छत्तीसगढ़ की यात्रा पर निकला संतोष, हर दिन 200 किमी चलाते हैं साइकिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?