ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चाय के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी को आया गुस्‍सा, दी धमकी- थाने में बंद कर दूंगी
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

चाय के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी को आया गुस्‍सा, दी धमकी- थाने में बंद कर दूंगी

By @dmin Published December 14, 2019
Share
SHARE

भोपाल. मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) अमीरों के लिए नरम और गरीबों के लिए चाय की तरह कड़क है. चाय का जिक्र इसलिए हो रहा है, क्योंकि पुलिस को फ्री की चाय पसंद है. जी हां, पूरा मामला फ्री की चाय (Tea) से जुड़ा है और इसी वजह से एक चाय वाला अपने पूरे परिवार के साथ राज्य गृह मंत्री बाला बच्चन (Bala Bachchan) के बंगले पर पहुंच गया. शिकायत एक थाना प्रभारी के खिलाफ थी. चाय वाले को गृह मंत्री तो नहीं मिले, लेकिन उनके स्टाफ ने कार्रवाई का आश्वासन जरूर दिया है. दरअसल, परवलिया थाना प्रभारी अनिता प्रभा शर्मा (Anita Prabha Sharma) पर आरोप है कि वह रोजाना चाय तो पीती हैं, लेकिन चाय वाले को पैसे नहीं देती हैं. थाना प्रभारी पर करीब तीन हजार रुपए की उधारी है. जब चाय वाले ने पैसे मांगे, तो उन्होंने उसे थाने में बंद करने और दुकान हटाने की धमकी दे डाली. जबकि भोपाल के डीआईजी इरशाद वली (DIG Irshad Wali) ने इस मामले में जांच की बात कही है. चाय के पैसे मांगने पर मिली टीआई की धमकी

राजधानी भोपाल के 74 बंगले स्थिति गृह मंत्री बाला बच्चन के बंगले पर एक विकलांग बुजुर्ग महिला अपने पूरे परिवार के साथ परवलिया थाना प्रभारी अनिता प्रभा शर्मा के खिलाफ शिकायत करने पहुंची. हालांकि बंगले पर बाला बच्चन तो नहीं मिले, लेकिन उनके स्टॉफ ने शिकायत लेकर परिवार को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. बुजुर्ग महिला का बेटा माखन सिंह ठाकुर की परवलिया थाने के पास चाय की दुकान है और उसकी दुकान की पर थाना प्रभारी अनिता प्रभा शर्मा भी चाय पीती हैं. थाना प्रभारी पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने कई दिनों तक खुद भी चाय पी और अपने स्टाफ को भी पिलाई, जब माखन सिंह ठाकुर ने उनसे अपनी चाय के करीब तीन हजार रुपए मांगे, तो अनिता ने उसको थाने में बंद करने की धमकी दी.

क्या बच्चों के जहर दे दूं?

माखन ने बताया कि बार-बार पैसे मांगने पर टीआई को गुस्सा आ गया. उन्होंने धमकी देने के साथ उससे चाय की दुकान के कागज मांगे और अब आए दिन उसे धमकी दी जा रही है. पुलिस के द्वारा उसकी दुकान को तोड़ने की बात कही जा रही है. उसने आगे बताया कि यदि मैं थाना प्रभारी से पैसे नहीं लूंगा, तो अपने बच्चे को क्या खिलाऊंगा, क्या मैं अपने बच्चों को जहर दे दूं. माखन के दो बच्चे भी हैं.

क्या आश्वासन से होगी कार्रवाई?

यह पुलिस व्यवस्था है या फिर वर्दी की गर्मी. एक गरीब की मेहनत की कमाई पर ढाका डालना क्या ठीक है. ये पहला मामला है, जब माखन सिंह ठाकुर ने पूरे परिवार के साथ गृह मंत्री बाला बच्चन के बंगले पर गुहार लगाई. हालांकि ऐसे कितने माखन सिंह ठाकुर होंगे, जो अपनी रोजी रोटी की वजह से आवाज नहीं उठा पाते हैं. देखना होगा कि क्या गृह मंत्री के स्टाफ का आश्वासन माखन के परिवार को न्याय दिला पाएगा या फिर गृह मंत्री के बंगले पर पहुंची शिकायत को कागज की टोकरी में डाल दिया जाएगा.

भोपाल डीआईजी ने कही ये बात

भोपाल के डीआईजी इरशाद वली (DIG Irshad Wali) ने इस मामले में कहा कि चाय वाले की शिकायत मेरे पास भी पहुंची है और इसकी जांच एडिशनल एसपी दिनेश कौशल को सौंपी गई है. अगर जांच में थाना प्रभारी दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin December 14, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत बचाओ रैली में बोलीं प्रियंका- भाजपा है तो देश का संविधान खतरे में है
Next Article माफियाओं पर EOW का शिकंजा, रोहित गृह निर्माण सहकारी समिति के संचालक मंडल पर FIR दर्ज

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?