ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : शादी में मस्त था परिवार, आधी रात घुसे चोरों ने पार कर दिए लाखों के जेवर, कैमरे में कैद हुए बदमाश… देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : शादी में मस्त था परिवार, आधी रात घुसे चोरों ने पार कर दिए लाखों के जेवर, कैमरे में कैद हुए बदमाश… देखें Video

By Mohan Rao
Published: March 13, 2023
Share
भिलाइ्र तीन में चोरी
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में शादी वाले घर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। 11 मार्च को परिवार वाले शादी कार्यक्रम में व्यस्त थे। घर के सभी लोग दो मंजिला मकान की टॉप पर थे और इस बीच नीचे के सारे दरवाजे खुले थे। इस बीच दो बदमाश घर में घुसे और अलमारी के लॉकर में रखे सोने के जेवर लेकर चंपत हो गए। परिवार वाले जब नीचे कमरे में पहुंचे और अलमरी खुली देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खासबात यह है कि दोनों चोरों की तस्वीर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

पुरानी भिलाई पुलिस के मुताबिक बजरंग पारा राम मंदिर के पीछे भिलाई तीन निवासी विजय निषाद ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में विजय निषाद ने बताया कि उनके घर में 11 मार्च को शादी कार्यक्रम में उनकी बहन नीतू निषाद, मोना निषाद, ज्योति निषाद एवं अन्य मेहमान आए हुए थे। सभी का सामान नीचे के कमरे में था। शादी का कार्यक्रम घर के दूसरे मंजिल की टॉप पर में चल रहा था। रात्रि करीब 10.30 बजे घर के सभी लोग उपर ही थे। रात करीबन 11.30 बजे विजय की बहन नीतू निषाद नीचे आई तो देखी कि जहां हैंडबैग टंगा था वहां पर नहीं था।

नीतू निषाद के लेडिस हैंडबैग में सोने का 2 नग नेकलेस, एक जोडी सोने का आईरिंग, एक जोडी सोने का झुमका, एक जोडी चांदी का पायल, एक नग रियलमी C 30 कंपनी का एनराईड मोबाइल जिसमें आईडिया का सिम नंबर 9516850227 व नगदी रकम 3000 रुपए रखे थे। इसके अलावा बगल वाले कमरे में गोदरोज आलमारी में रखे मेरी बहन मोना का मंगलसूत्र काला मोती वाला जिसमें सोने का लाकेट लगा हुआ, एक सोने का फुल्ली, 2 जोडी चांदी का बिछिया व नगदी रकम 5000 रुपए व ज्योति निषाद का सोने का 1 नग नेकलेस आदि चोरी हो गया।

सीसी टीवी फुटेज में दिखा आरोपियों का चेहरा
चोरी की इस घटना की जांच के दौरान पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज बरामद किया है। सीसी टीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर रेकी कर रहे थे और मौका देखकर 11:05 बजे पहुंचे और घर में घुसे। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर आराम से निकले। घर के लोगों ने शादी में व्यस्त होने के साथ ही काफी लापरवाही भी दिखाई। नीचे का गेट से लेकर सभी कमरों के दरवाजे खुले थे। यहां तक की अलमारी और उसके लॉकर  में भी ताला नहीं लगा था। जिसका चोरों ने बखूबी फायदा उठाया।

शाह को मिले नए मंत्रालय से सधेगी इलेक्शन की बिसात, जानें कैसे बनेगी गेमचेंजर
बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सांसद बघेल को सौंपा ज्ञापन, सभी रिटेंशनधारियों को आवास दिलाने रखी मांग
अयोध्या जमीन विवाद : ट्रस्ट ने वेबसाइट पर डाला जमीन खरीद का पूरा ब्योरा
महादेव ऐप : असीम के पिता की मिली लाश, दो दिन से थे गायब
जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे युवक… सड़क पर खड़े सांड को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकराई कार… हादसे ने ले ली दो की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिक्षा के क्षेत्र में अलग और विशेष पहचान बनाने के लिए इस इंटरनेशनल स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में अलग और विशेष पहचान बनाने के लिए इस इंटरनेशनल स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार
Next Article बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे CMHO, नदारद डॉक्टर और कर्मचारियों को दिया नोटिस, किया उपचार बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे CMHO, नदारद डॉक्टर और कर्मचारियों को दिया नोटिस, किया उपचार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?