राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति थाने पहुंचा और कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो राज खुला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहरा पुलिस चौकी का है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजनापुर निवासी संदीप वर्मा (30) मोहरा चौकी पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी ने मीना वर्मा(26) ने आत्महत्या कर ली है। संदीप वर्मा ने पुलिस को बताया कि घर पर कोई नहीं था और इसी समय पत्नी ने यह कदम उठाया। घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद फंदे से उतार का थाने को सूचना देने पहुंचा। पुलिस ने संदीम वर्मा के बयान के आधार पर जांच शुरू की।
शव को पीएम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट आई तो पुलिस हैरान रह गई क्योंकि रिपोर्ट में आत्महत्या नहीं बल्की रस्सी से गला घोंटे जाने से मौत होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और आस पड़ोस के लोगों के साथ की मृतका के मायके वालों से पूछताछ की। इस दौरान मायके वालों ने बताया कि संदीप वर्मा कई बार अपनी पत्नी मीना से झगड़ा कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने संदीप वर्मा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो राज खुला।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शनिवार की रात को पति पत्नी में विवाद हुआ। विवाद काफी बढ़ गया तो संदीप वर्मा ने नायलोन की रस्सी ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद बचने के लिए झूठी कहानी बना दी और पुलिस चौकी पहुंचकर पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की झूठी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी का बयान लेने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।




