ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : वंदेभारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, कोच नंबर सी-13 का कांच टूटा… पत्थर फेंकने वाला भी धराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

Breaking News : वंदेभारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, कोच नंबर सी-13 का कांच टूटा… पत्थर फेंकने वाला भी धराया

By Mohan Rao
Published: March 11, 2023
Share
वंदेभारत एक्सप्रेस
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को एक बार फिर नागपुर से बिलासपुर की ओर जा रही है वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। शाम करीब 5:50 बजे यह पथराव सरोना से रायपुर के बीच हुआ। जब पथराव हुआ तक ट्रेन में तैनात सुरक्षा कर्मी में पथराव करने वाले को देख लिया और इसकी सूचना जीआरपी रायपुर को दी गई। इसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा कर्मी के बताए हुलिए के अनुसार एक नाबालिग को हिरासत में लिया। नाबालिग पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मां-बाप के सामने उसे समझाइश देकर छोड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार गाडी संख्या 20826 नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव हुआ। ट्रेन में सुरक्षा के लिए तैनात एसआई आर.के राठौर ने जीआरपी रायपुर को सूचना दी कि सरोना- रायपुर के मघ्य किमी संख्या 833/25 के पास अज्ञात बालक जो कि काले रंग का पेन्ट एवं काले रंग की टी शर्ट पहना है। उससे नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की। जिससे कोच संख्या सी-13 में आकर लगा।

सूचना के आधार  पर किमी संख्या 834/07 एम्स अस्पताल के पीछे डयुटी में तैनात प्रधान आरक्षक पीके गौरहा तथा उसी क्षेत्र में चोरी की पतासाजी में तैनात एएसआई डीके वर्मा एवं प्रधान आरक्षक जेएल कौशल को तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे। प्रभारी एमके मुखर्जी व एसआई केबी गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। यहां पर क्रिकेट खेल रहे बच्चों से जानकारी ली गई और हुलिया एवं पहनावा के आधार पर राजीव नगर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया।

मस्तीबाजी में मारा था पत्थर
पूछताछ करने पर नाबालिग ने कहा कि मस्तीबाजी में कांच तोड़ने के लिए उसने पत्थर फेंका था। नाबालिग के सच बताने पर उसे उसके माता- पिता के साथ रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया। बयान के आधार पर नाबालिग को रेलवे अधिनियम के धारा 153 का दोषी पाते हुए कार्रवाई की गई। नाबालिग होने के कारण माता पिता को समझाइश देकर भेजा गया।

मेंटेनेंस के लिए आज शाम से बंद रहेगा सुपेला का फ्लाईओवर, एक सप्ताह तक लोगों को हो सकती है परेशानी
Railway Breaking : रायपुर से अंतागढ़ के बीच 7 जुलाई से चलेगी एक और मेमू …. यहां देखिए ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
Breaking News : छत्तीसगढ़ में बदला मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का नियम, अब हर तिमाही मिलेगा अवसर
बाबा साहब की स्मृति में किया रक्तदान, बीएसएफ के डीआईजी के साथ जवान भी आए आगे
स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के सम्मान समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री…. कहा- सैनिकों के सम्मान से आने वाली पीढिय़ों को मिलेगी देशभक्ति के लिए प्रेरणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करेगी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करेगी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
Next Article भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के मनोनीत अध्यक्ष अजय श्रीमाल ने की कार्यकारिणी की घोषणा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के मनोनीत अध्यक्ष अजय श्रीमाल ने की कार्यकारिणी की घोषणा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?