रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर इलाके में चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में पति-पत्नी और उनका लगभग दो साल का बच्चा सवार था। बताया जा रहा है कि अचानक कार के सामने तरफ से धुआं उठता देखने पर दंपति कार रोककर नीचे उतर गए और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। पति पत्नी ने समझदारी दिखाई जिससे परिवार की जान बाल-बाल बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में यह हादसा शुक्रवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। पति-पत्नी व उनका दो साल का बच्चा जा रहे थे। अचानक कार से धुआं उठने लगा। इससे पहले की कुछ होता पति ने कार रोकी और पत्नी व बच्चे को उतार कर दूर चला गया। इधर देखतते ही देखते कार में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और कार की आग बुझाई गई। जब आग बुझाते तब तक कार राख हो चुकी थी।




