ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा सुपेला फ्लाईओवर का काम, एनएच व एजेंसी के अफसरों ने कलेक्टर को बताई डेड लाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Good News : 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा सुपेला फ्लाईओवर का काम, एनएच व एजेंसी के अफसरों ने कलेक्टर को बताई डेड लाइन

By Mohan Rao
Published: March 10, 2023
Share
फ्लाईओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा
SHARE

भिलाई। शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। एनएच पर बन रहे फ्लाईओवर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। एनएच ने बताया है कि सुपेला, पावर हाउस व डबरापारा चौक के फ्लाईओवर कब तक पूरे हो जाएंगे। शुक्रवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर को निर्माण एजेंसी व एनएच के अफसरों ने बताया कि सुपेला ओव्हरब्रीज का कार्य 31 मार्च तक, पावर हाउस ओव्हर ब्रिज का कार्य 31 मई तक और ट्रांसपोर्ट नगर व ओव्हर ब्रिज का कार्य 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

एनएच के अधिकारियों ने बताया कि कुछ टेक्निकल एरर्स सड़क निर्माण के दौरान आये थे जिन्हें ठीक कर लिया गया है। लोड टेस्ट और स्ट्रेस टेस्ट किये जाने हैं जिनके बाद फ्लाईओवर्स ओपर कर दिये जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि लोड टेस्ट और स्ट्रेस टेस्ट के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि ट्रैफिक संबंधी असुविधा नागरिकों को न हो। यह कार्य तय समयसीमा में ही पूरा कर लें ताकि ट्रैफिक में किसी तरह की बाधा न आये।

एसडीएम करेंगे डेली मॉनिटरिंग
फ्लाईओवर निर्माण में गति लाने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने एसडीएम को हर दिन फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति की मानिटरिंग के लिए कहा। शुक्रवार को उन्होंने एनएच के चारों फ्लाईओवर का निर्माण किया। उन्होंने चारों फ्लाईओवर के आरंभ करने की तिथि के बारे में पूछा और इसके लिए हर दिन के प्लान को साझा करने के लिए कहा। अब एसडीएम देखेंगे कि हर दिन प्लान के मुताबिक काम हो रहा है या नहीं, एसडीएम इसके लिए मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।

कलेक्टर मीणा ने कहा कि एसडीएम यह देखेंगे कि एजेंसी को काम तेजी से पूरा करने के लिए कितने लेबर लगाने थे और कितने लेबर मौके पर काम कर रहे हैं। वे हर दिन शेड्यूल के मुताबिक निर्धारित काम की मानिटरिंग भी करेंगे। कलेक्टर भी हफ्ते में एक बार एनएच में बन रहे फ्लाईओवर्स की मानिटरिंग करेंगे। इस दौरान एनएच के अधिकारियों के साथ एसडीएम श्री मुकेश रावटे तथा जागेश्वर कौशल एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री सतीश ठाकुर भी मौजूद रहे।

जगमगाती रोशनी और सुंदर गार्डनिंग से सजेगा फ्लाईओवर
कलेक्टर ने फ्लाईओवर के निर्माण में जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देश दिये। इसके लिए पार्किंग की बढ़िया व्यवस्था के लिए कहा। उन्होंने सभी फ्लाईओवर में पार्किंग स्पेस भी देखा। साथ ही उन्होंने हर स्पान में अलग तरह के पौधे लगाने कहा। उन्होंने कहा कि हर स्पान में अलग तरह के पौधे रखने से ग्रीनरी की वजह से फ्लाईओवर बहुत सुंदर दिखेगा। साथ ही इसमें लाइटिंग भी शानदार होगी। उन्होंने इस पर विशेष रूप से ध्यान देने कहा।

सभी जगह लगाए जाएं संकेत सूचक
कलेक्टर ने चारों फ्लाईओवर में सुरक्षा संबंधी बारीकियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर्स में जिन जगहों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है वहां बिजली व्यवस्था कर दें। संकेत सूचक सभी जगहों पर होना चाहिए। कोई भी ऐसा प्वाइंट नहीं छूटना चाहिए जिससे दुर्घटना की आशंका बनती है। एजेंसी सुरक्षा संबंधी मानकों पर पूरा ध्यान दें।

बच्चों के लिए गेमचेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक का दावा
बिग ब्रेकिंग : इस बार की होली रहेगी फीकी…. बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश… न सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे और न ग्रुप में खेल सकेंगे होली.. जाने क्या है दिशा निर्देश
कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन: बूथ लेवल तक मजबूत पकड़ बनाने पर दिया जोर, कहा-‘हैं तैयार हम’
मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांग रूपेश को मिला संबंल, सीएम साय के निर्देश पर 50 हज़ार का आर्थिक मदद
व्यापारियों को जागरुक करने भिलाई चेम्बर का अभियान…. बिना मास्क के ग्राहकों को न दे सामान… खुद भी रहे सुरक्षित और स्टाफ को भी रखे सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिमला की खूबसूरती देखेंगे नक्सल क्षेत्र के युवा, BSF की पहल पर दसवां जत्था रवाना
Next Article राजधानी रायपुर में 12 को होगा कलार महा सम्मेलन, समाज में राजनीतिक जागरूकता पर होगा मंथन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?