ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में दिल्ली जैसा हत्याकांड : नकली नोट पकड़ने गई पुलिस तो 6 टुकड़ों में मिली महिला की लाश, पति निकला हत्यारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में दिल्ली जैसा हत्याकांड : नकली नोट पकड़ने गई पुलिस तो 6 टुकड़ों में मिली महिला की लाश, पति निकला हत्यारा

By Mohan Rao
Published: March 6, 2023
Share
बिलासपुर में पत्नी की हत्या कर टंकी में छिपाई लाश
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में दिल्ली जैसा हत्याकांड सामने आया है। बिलासपुर में नकली नोट पकड़ने गई पुलिस को पानी की टंकी में महिला की लाश मिली वह भी 6 टुकड़ों में। महिला की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर प्लास्टिक से टेपिंग कर टंकी में छिपाया गया था। पुलिस नकली नोट के लिए आरोपी के घर पहुंची तो उसे नकली नोट के साथ नोट छापने वाली मशीन व महिला की लाश मिली है। महिला लाश सिंटेक्स की टंकी में मिला। बदबू आने पर पुलिस ने टंकी का ढक्कन खोला तो टुकड़ों में कटी लाश मिली। जब पुलिस ने आरोपी से लाश के बारे में पूछा तो उसने बताया कि लाश उसकी पत्नी सती साहू की है।

दरअसल यह पूरा मामला तब खुला जब पुलिस को यह पता चला कि उसलापुर रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाला पवन सिंह ठाकुर नकली नोटों का अवैध कारोबार करता है। इसके बाद पुलिस ने पवन सिंह को उसलापुर ओवरब्रिज के पास नकली नोट के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस पवन सिंह को लेकर उसके घर पहुंची तो हैरान रह गई। घर से 500 और 200 के नकली नोटों के बंडल मिले। इसके बाद पुलिस ने घर पर नोट छापने वाली मशीन भी बरामद की। इस दौरान पुलिस को घर से बदबु आने लगी तो उसने जांच की। इस दौरान सिंटेक्स की टंकी के पास पहुंचे और उसका ढक्कन खोला तो हैरान रह गई। टंकी में महिला की लाश थी। बाहर निकलकर देखा तो शव के 6 टुकड़े किए गए थे।

पुलिस पूछताछ में आरोनी पवन सिंह ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े कर टंकी में छिपाया था। आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक किया करता था। वह सीसी टीवी कैमरा ऑपरेटिंग व रिपेयरिंग का काम करता है। वह यहां के किराए के मकान में रहता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का दूसरे से अवैध संबंध है। हत्या की प्लानिंग करने के बाद उसने अपने दो बच्चों को तखतपुर क्षेत्र के पड़रिया गांव में छोड़ आया था।

5 जनवरी को की थी पत्नी की हत्या
आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या 5 जनवरी को की थी। बच्चों को अपने माता पिता के पास पहुंचाने के बाद लौटकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि 10 साल पहले उसने सती साहू से उसने लव मैरीज की थी। शादी के बाद से दोनों उसलापुर में किराए के मकान में रहते थे। बिलासपुर पुलिस के लिए यह एक अलग तरह का मामला है जिसमें नकली नोट की खेप के साथ हत्या का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस अभी और भी खुलासे कर सकती है।

Big News : अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट…. वसुंधरा सरकार के घोटालों की जांच की मांग
कोविड-19 की रोकथाम हेतु चिकित्सकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण 6 अप्रैल से
CG Crime : अंधविश्वास में बुआ-फूफा ने कर दी भतीजे की हत्या, बालों की आहूति देना चाहते थे दोनों कातिल… भेजे गए जेल
बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी, भाजपा कार्यालय के पास मिला पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव
बेमेतरा जिला प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा- धान खरीदी को लेकर भ्रम फैला रहे भाजपा के नेता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : बोरसी में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार घायल…. अस्पताल में भर्ती
Next Article Bhilai Breaking : नशे में धुत बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, मदद करने पहुंचे लोगों से करने लगे गाली गलौच… देखें लाइव Video
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?