ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, 6 ग्रामीणों का किया था अपहरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Big news : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, 6 ग्रामीणों का किया था अपहरण

By Mohan Rao
Published: March 5, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी है। घटना पुंगारपाल क्षेत्र का है। यहां से लगे तुमड़ीपारा खासपारा गांव में रहने वाले छह ग्रामीणों को नक्सली अगुवा कर अपने साथ ले गए। चार ग्रामीणों को छोड़ दिया और दो ग्रामीणों को नक्सली अपने साथ जंगल ले गए। यहां से एक ग्रामीण किसी तरह से बचकर निकलने में कामयाब हो गया लेकिन दूसरे ग्रामीण को नक्सलियों ने मार दिया और शव गांव पहुंचा दिया।  

मिली जानकारी के अनुसार  शनिवार की शाम को पुंगारपाल क्षेत्र के तुमड़ीपाल खासपारा में जात्रा चल रहा था, जिसमें गांव के लोग शामिल होने के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान करीब पांच बजे वर्दीधारी नक्सली जात्रा में पहुंचे। नक्सलियों के पास हथियार थे। नक्सली मौके से बारहमासी नाग, सोनार यादव, गणेश के अलावा अन्य तीन लोगों को अपने साथ जंगल में ले गए, जहां से चार लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि नक्सली अपने साथ सोनार और बारहमासी को जंगल की तरफ ले गए, लेकिन सोनार नक्सलियों को चकमा देकर वहां से भाग निकला।

नक्सली बारहमासी को अपने साथ ले गए, रात करीब एक बजे ग्रामीण को डंडे से पिटाई करने के साथ ही गला दबाकर हत्या कर दी। रात को ही नक्सलियों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को परिजनों को सौंप दिया। कुछ पर्चा भी दिया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दे दी। पुलिस का कहना है की नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या क्यों की है, इस बात की जांच की जा रही है। कुछ लोगों का कहना था कि नक्सलियों द्वारा ग्रामीण को पुलिस मुखबिर माना जा रहा था, जिसके चलते शायद ग्रामीण की हत्या की गई है। इस घटना के बाद से गांव और परिवार में दहशत है।

मोबाइल टावर में लगी बैटरी चुराता था गैंग, दिल्ली जाकर बेचने की थी तैयारी… ऐसे पकड़ाए शातिर चोर
पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना पॉजिटिव, अलग-अलग जिलों से आए थे लोग
गरीब वृद्धों का बीपीएल राशनकार्ड बनाने के लिए निगम करेगा पहल… सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय
IPL 2022 में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को BCCI ने दिया ग्रीन सिग्नल
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनांदगांव में ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर, 1.82 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद
Next Article Raipur News : राजधानी में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ब्लडकैंसर की रिपोर्ट आने से तनाव में थी युवती

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?