दुर्ग। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम आलोक कुमार शनिवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान जीएम ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर जीएम ने दुर्ग रेलवे स्टेशन के अफसरों व जीआरपी के को विशेष दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया।

शनिवार को रूटीन जांच के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के जीएम आलोक कुमार पहुंचे। दुर्ग रेलवे स्टेशन के साथ ही जीएम आलोक कुमार भिलाई स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी व जीआरपी के अधिकारी उनके साथ रहे। रुटीन जांच के दौरान जीएम ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने व यात्रियों को किसी भी आपात स्थिति से बचाने के लिए की गई व्यवस्था को भी देखा।




