ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: पॉक्सों में गिरफ्तार होने लगे माननीय शिक्षक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: पॉक्सों में गिरफ्तार होने लगे माननीय शिक्षक

By Om Prakash Verma
Published: March 1, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
विश्वगुरू भारत में गुरूजियों का हाल बेहाल है. एक के बाद एक धड़ाधड़ उनकी गिरफ्तारी पॉक्सो एक्ट के तहत हो रही है. कोई निलंबित हो रहा है तो कोई बर्खास्त हो रहा है. इन शिक्षकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे समूह में कुकृत्य करने लगे हैं. पढ़ने-पढ़ाने का शौक तो उन्हें कभी वैसे भी नहीं था. वे तो डिग्री और सर्टिफिकेट के भरोसे यहां नौकरी कर अपना और परिवार का पेट पालने आए थे. इनमें से कोई प्रायमरी मिडिल के बच्चों को द्विअर्थी चुटकुला सुना रहा है, कोई मोबाइल पर पोर्न दिखा रहा है तो कोई उनसे मालिश करवा रहा है. पिछले कुछ महीनों में इस तरह की इतनी घटनाएं सामने आई हैं कि गुरुजियों की अपनी साख दांव पर लग गई है. कबीरधाम जिले के पिपरिया थानांतर्गत एक स्कूल का गुरुजी अपनी एक छात्रा के साथ व्हाट्सअप पर अश्लील चैटिंग करता पाया गया. मंदिर हसौद पुलिस ने शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था. जशपुर जिले के गंझियाडीह शासकीय उमा विद्यालय का एक गुरुजी परीक्षा में नंबर बढ़वाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता था तो वहीं दुलदुला के एक शिक्षक ने 10वीं की छात्रा को प्रपोज किया था. बस्तर ब्लाक के दो शिक्षक शराब में धुत होकर स्कूल पहुंचते थे और छात्रों के साथ बदसलूकी करते थे. कवर्धा विकासखंड की जैतपुरी शाला के प्रधान पाठक पांचवी की छात्रा के साथ अश्लील वीडियो चैट करते थे. स्कूल के एक शिक्षक को इसकी खबर थी पर उसने इसकी शिकायत नहीं की. दोनों को पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. बालोद जिले के मोखा हाईस्कूल के एक व्याख्याता पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक हरकतों का आरोप था. पहले उसका तबादला किया गया पर शिकायतें जारी रहने पर उसे निलंबित कर दिया गया. ताजा मामला महासमुंद जिले का है. ऐतिहासिक कोमाखान की प्राथमिक शाला का एक और माध्यमिक शाला के दो शिक्षकों को पाक्सो और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. उनपर छात्राओं से अश्लील बातें करने, भद्दे इशारे करने, मालिश करवाने और मोबाइल पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट दिखाने के आरोप हैं. हम नहीं कहते कि सभी गुरुजी इसी तरह के हैं. आज भी ऐसे गुरुजियों की कमी नहीं है जिनके पांव छूकर बच्चे स्वयं को धन्य मानते हैं. ऐसे गुरुजियों की भी कोई कमी नहीं जो बिना कोई ट्यूशन फीस लिये बच्चों को अतिरिक्त समय देकर पढ़ाते हैं. इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने अभावग्रस्त परिवारों के बच्चों को आशातीत सफलता दिलवाई है. पर कहते हैं कि एक सड़ा हुआ फल पूरी टोकरी के फलों को सड़ा देता है. यदि इस कलंक से बचना चाहते हैं तो स्वयं गुरुजियों को ही आगे आना होगा और स्कूल परिसर में घट रही ऐसी बेहूदा हरकतों को रोकने के प्रयास करने होंगे.

मशहूर गायक उदित नारायण के स्वर में सुनिए छत्तीसगढ़ी गाना ‘तोर सुरता मा
संडे लॉकडाउन में कर रहे थे दबंगई: उठक बैठक कराकर दी चेतावनी… 2 चिकन सेंटर को 15 दिनों के लिए किया सील
Big news : छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे चार नए सेंट्रल स्कूल, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी… जानिए किन जिलों को मिली सौगात
आईएचएसडीपी आवास का दुर्ग निगम आयुक्त ने लिया जायजा
पीआर 24×7 ने 25वीं वर्षगांठ पर शानदार सेवा और नेतृत्व कौशल के लिए उज्जैन सिंह को प्रेसिडेंट – मीडिया मॉनिटरिंग के पद पर मिली पदोन्नति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन
Next Article नाबालिग ने कुदाई ऐसी कार, सीधे गिरा सूखे नहर में… एयर बैग खुलने से बची जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?