ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, सरकार की योजनाओं को राज्यपाल ने सराहा , 2 मार्च तक सदन स्थगित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, सरकार की योजनाओं को राज्यपाल ने सराहा , 2 मार्च तक सदन स्थगित

By Mohan Rao
Published: March 1, 2023
Share
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के वजट सत्र की शुरुआत बुधवार को गई है। राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ बजट सत्र  की शुरुआत हुई। राज्यपाल ने 20 मिनट तक अपनी स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राम वन गमन, आत्मानंद स्कूल और तुंहर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम को सराहा। राज्यपाल के स्पीच के बाद सदन की कार्यवाही 2 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। गुरुवार सुबह 11 बजे फिर से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी।

बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र 1 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 14 बैठकें होगी। होली से पहले 6 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेंगे। इसके बाद होली की छुट्टी रहेगी। 7 से 12 मार्च तक विधानसभा की कार्रवाई स्थगित रहेगी। 13 मार्च से बजट सत्र की कार्यवाही फिर शुरू होगी। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष स्पीकर डॉ चरणदास महंत ने बताया कि अब तक 1730 प्रश्न आ चुके हैं। जिसपर 13 से 22 मार्च तक चर्चा होगी। 57 ध्यानाकर्षण बिंदु भी आए हैं।

ऑनलाइन पेश होगा बजट
प्रदेश में इस बार विधानसभा में ऑनलाइन बजट पेश किया जाएगा। छत्तीसगढ़ बनने के बाद 22 सालों में पहली बार ऐसा होगा कि विधायकों को मैनुअल बजट की कॉपी नहीं दी जाएगी, बल्कि उनकी टेबल पर ही मॉनिटर लगे होंगे। इसके पहले सभी विधायकों को इसे ऑपरेट करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इससे सरकार के खजाने में करोड़ों रुपए बचेंगे जो जनता की भलाई में व्यय किए जा सकेंगे। प्रदेश में इस बार यह चुनावी बजट होगा। इसमें जनता के लिए कई रियायतों और सुविधाओं का प्रावधान किया सकता है। माना जा रहा है कि यह अब तक का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बजट हो सकता है। पिछला बजट 1 लाख 12 हजार 603 करोड़ 40 लाख रुपए का था।

2.5 करोड़ खर्च कर बदला जा रहा आत्मानंद स्कूलों का स्वरूप… सर्वसुविधायुक्त भवनों में मिलेगी उत्कृष्ट शिक्षा: अरूण वोरा
एचआईव्ही-एड्स पीड़ितों के साथ भेदभावमुक्त व्यवहार हो – टी.एस. सिंहदेव
Big accident : राजधानी में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे, एक की मौत, एक की तलाश जारी… थर्माकोल की सीट पकड़कर तैर रहे थे बच्चे
‘भारत पर्व’: छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र
पंजाब में हो गया अकाली दल और बसपा के बीच गठबंधन, सीटों का बंटवारा भी फाइनल, सुखबीर बादल ने किया ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में पकड़ाए दिल्ली के गांजा तस्कर, 60 किलो गांजा के तीन तस्कर गिरफ्तार, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 137 # 01 march 2023

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?